1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 26 मई 2018: शनिवार के दिन बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिल सकता है अचानक धन

राशिफल 26 मई 2018: शनिवार के दिन बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिल सकता है अचानक धन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2018 01:51 pm IST,  Updated : May 27, 2018 02:46 pm IST

शनिवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। यायीजयद और सर्वार्थसिद्द योग। जहां यायीजयद योग रात 08:36 से कल शाम 05:45 तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग यानि कि सारे काम बनाने वाले योग की रात 08:36 से अगली सुबह 05:13 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 26 may 2018
horoscope 26 may 2018

मिथुन राशि
आज आपका दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। माता-पिता के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपके मन में आज नए-नए विचार आयेंगे, जिनको आप अपने जीवन में उतारने में कामयाब भी रहेंगे। भाइयों के साथ आज आपके रिश्ते मजबूत होंगे। समाज में आपके कामों की प्रशंसा होगी । किसी पुराने कुलिग से मुलाकात होगी और उसके साथ आप कहीं बाहर डिनर का प्लान बना सकते हैं। पीपल के पेड़ पर तेल का दीपक जलाएं, धन में वृद्धि होगी।

कर्क राशि
आज आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। आज किसी बड़ी बिजनेस डील को बहुत आसानी से हासिल कर लेंगे। किसी विश्वास पात्र से राय लेने में जरा सी भी हिचकिचाहट ना महसूस करें । सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन तरक्की लेकर आएगा। जॉब में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। आज दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं । जो छात्र विदेश में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, परिश्रम करें, सफलता जरूर मिलेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, सारे काम बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल