1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 26 मई 2018: शनिवार के दिन बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिल सकता है अचानक धन

राशिफल 26 मई 2018: शनिवार के दिन बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिल सकता है अचानक धन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2018 01:51 pm IST,  Updated : May 27, 2018 02:46 pm IST

शनिवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। यायीजयद और सर्वार्थसिद्द योग। जहां यायीजयद योग रात 08:36 से कल शाम 05:45 तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग यानि कि सारे काम बनाने वाले योग की रात 08:36 से अगली सुबह 05:13 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 26 may 2018- India TV Hindi
horoscope 26 may 2018 Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो कि आज शाम 05:41 तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी। हर माह के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है। वैसे तो त्रयोदशी तिथि कल के दिन भी शाम 05:58 तक रहेगी, लेकिन प्रदोष व्रत उस दिन किया जाता है, जिस दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के समय उपस्थित हो। सूर्यास्त के तुरंत बाद के समय को प्रदोष काल कहा जाता है। आपको बता दूं कि आज के दिन सूर्यास्त 07:11 पर होगा, जबकि कल के दिन सूर्यास्त के पहले ही तिथि खत्म हो जायेगी।

शनिवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। यायीजयद और सर्वार्थसिद्द योग। जहां यायीजयद योग रात 08:36 से कल शाम 05:45 तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग यानि कि सारे काम बनाने वाले योग की रात 08:36 से अगली सुबह 05:13 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आप पूरा दिन व्यस्त रहेंगे| आर्थिक रूप से आपको सफलता मिलेगी। आज पुराने समय से चली आ रही समस्याओं का आसानी से हल निकालने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक रूप से खुद को थका हुआ महसूस करेंगे । जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनको आज कोई बड़ा काम मिल सकता है। बड़ों के आशीर्वाद से आप हर जगह सफल होंगे विदेश यात्रा की योजना बनाने के लिए आज का दिन उत्तम है। मां दुर्गा को लाल सिंदूर चढ़ाएं, बिगड़े काम बनेंगे।

वृष राशि
आज आपका दिन सोच-विचार में बीतेगा। आज के दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफल जरुर होंगे। परिवार के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर भी आपको मिलेगा। मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के लिए आपको ऑफर आ सकता है। इस राशि के छात्रों का दिन आज मौज-मस्ती में बीतेगा। संघर्ष करने वाले लोगों को आज मनचाहा फल मिलेगा। बदली हुई परिस्तिथियों में भी आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं, आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल