1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 5 जुलाई 2018: गुरुवार का दिन इन राशियों के जातकों को मिलेगी नौकरी में तरक्की

राशिफल 5 जुलाई 2018: गुरुवार का दिन इन राशियों के जातकों को मिलेगी नौकरी में तरक्की

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2018 05:10 pm IST,  Updated : Jul 04, 2018 05:10 pm IST

गुरुवार होने के साथ-साथ वैधृति योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को इसका पूरा लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आप आपका दिन।

Horoscope 5 july 2018- India TV Hindi
Horoscope 5 july 2018

धर्म डेस्क: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। साथ ही आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं, जो कि न्याय के देवता, यानी कर्मफल दाता हैं। आपको बता दूं कि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके कल सुबह 06:54 तक रहेगा।

गुरुवार होने के साथ-साथ वैधृति योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को इसका पूरा लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आप आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज ज्यादातर काम पूरे हो जायेंगे। जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। बिजनेस में बढोत्तरी के लिये नए मौके मिलेंगे। कुछ मामलों में किसी अनुभवी से सलाह- मशवरा लेकर ही लेकर ही फैसला करें। इस राशि के छात्रों के दिमाग में कई दिनों से जो सवाल चल रहे हैं, आज उनके जवाब अपने आप मिल जायेंगे साथ ही कुछ नई बातें भी सीखेंगे। (8 जुलाई को सूर्य कर रहा है पूनर्वस नक्षत्र में प्रवेश, इन नाम के लोगों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव )

वृष राशि
आज का दिन खास रहने वाला है। जो काम आज हो सकता हो सकता है उसे कल के लिये न टालें, बेहतर होगा थोड़ी कोशिश कर लें। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं आज उन्हें किसी बड़ी पार्टी में कोई मनचाहा पद मिल सकता है। छात्रों को आज करियर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से काम करना होगा। शारीरिक दृष्टि से आज आप स्वास्थ रहेंगे। आज किसी ब्राह्मण को भोजन करायें, घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। Solar Eclipse 2018: साल 2018 का दूसरा सूर्यग्रहण 13 जुलाई को, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल