1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 5 जुलाई 2018: गुरुवार का दिन इन राशियों के जातकों को मिलेगी नौकरी में तरक्की

राशिफल 5 जुलाई 2018: गुरुवार का दिन इन राशियों के जातकों को मिलेगी नौकरी में तरक्की

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2018 05:10 pm IST,  Updated : Jul 04, 2018 05:10 pm IST

गुरुवार होने के साथ-साथ वैधृति योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को इसका पूरा लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आप आपका दिन।

Horoscope 5 july 2018
Image Source : PTIHoroscope 5 july 2018

मिथुन राशि
आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। अगर आप व्यवसायिक कार्यों से जुड़े हैं तो आज पाएंगे कि आप अपने सहकर्मियों और प्रतिस्पर्धियों से कितने आगे निकल गए हैं। आज आपका करिश्माई व्यक्तित्व अपने चरम पर है, जिसे देखकर लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। इस सुनहरे समय का उपयोग बॉस को इम्प्रेस करने के लिये करें और खुद को प्रमोशन की लाइन में सबसे आगे रखने की कोशिश करें। छात्रों को आज करियर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि और चीजों के लिये जरुरी होता है।

कर्क राशि
आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। छोटी-मोटी बातों पर समय व्यर्थ ना करें। एकाग्र रहें, तभी आपको ऊर्जा के प्रवाह का अनुभव हो पायेगा। घबराएं नहीं,ध्यान से समझकर समय रहते अवसर का लाभ उठायें। सफलता की कुंजी प्राथमिकताएं तय करने से ही मिलेंगी। इस राशि के छात्रों को आज कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपकी परेशानी दोगुनी हो सकती है। कारोबारियों को मिलने वाला आर्थिक लाभ रुक सकता है। विवाहित आज ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में जीवनसाथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। काले कुत्ते को रोटी खिलायें, तनाव कम होगा। (Monthly Horoscope July 2018: जानिए जुलाई माह में किसकी चमकेगी किस्मत )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल