धर्म डेस्क: आज चैत्र माह की अमावस्या है। शनिवार होने के साथ-साथ यायीजयद योग लग रहा है। जो कि सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रहेगा। इस योग में आप कानून संबंधी काम कर सकते है। साथ ही आपको बता दें कि इस योग में क्या-क्या करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। अगर आपको कोई भी अच्छे काम करना है तो कल यानि 18 मार्च को सुबह 6.30 बजे से योग बन रहा है। किसी व्यक्ति को आप पसंद करते हैं तो प्रपोज करने का सही समय आज नहीं है।
सुबह 9:23 मिनट से दोपहर 3:53 मिनट तक है।
Related Stories
मेष राशि
आज पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी दोस्त की मदद से नया काम शुरू कर सकते हैं, आपको अपार सफलता मिलेगी। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, किसी बड़े ऑपरेशन में कामयाबी मिलेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जंक फूड एवॉएड करें। लवमेट के साथ दिन अच्छा बीतेगा, साथ में कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर में तुलसी का पौधा लगाएं, दिन अच्छा बीतेगा।
वृष राशि
नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। भविष्य के बारे में कोई नई योजना बना सकते हैं। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा, आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे। विवाहित लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आज किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो मुहूर्त देखकर कर सकते है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के जो लोग जॉब ढूंढ़ रहे हैं, उन्हें किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब ऑफर आ सकता है। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर होंगे। भगवती को लाल सिंदूर चढ़ाएं, सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में