1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 19 मार्च 2018: नवरात्र का दूसरे दिन बन रहा है शुभ योग, कानूनी कामों में मिलेगी इन राशियों को सफलता

राशिफल 19 मार्च 2018: नवरात्र का दूसरे दिन बन रहा है शुभ योग, कानूनी कामों में मिलेगी इन राशियों को सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 18, 2018 05:44 pm IST,  Updated : Mar 18, 2018 05:44 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इसके साथ ही चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। इस दिन माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का दिन है। इसके साथ ही आज यायीजयद नामक शुभ योग बन रहा है।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि 
आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आज घर पर किसी नये मेहमान के आने की संभावना भी है । आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा कमजोर हो सकती है। दुर्गा सप्तशती के 11वें अध्याय का पाठ करें।आर्थिक तंगी दूर होगी । 

वृश्चिक राशि 
आज आप किसी बड़े मामलें पर समझौता करने के लिए  तैयार होंगे। पेंडिंग काम आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के लोग जीवनसाथी को नये कपड़े गिफ्ट करेंगे ।रिश्तों में मिठास आएगी । आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी हो सकते हैं। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। आज सोच-समझकर ही दूसरों की मदद करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। दुर्गा मां को लाल चुनरी चढ़ाने से रिश्ते मजबूत होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल