1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 19 मार्च 2018: नवरात्र का दूसरे दिन बन रहा है शुभ योग, कानूनी कामों में मिलेगी इन राशियों को सफलता

राशिफल 19 मार्च 2018: नवरात्र का दूसरे दिन बन रहा है शुभ योग, कानूनी कामों में मिलेगी इन राशियों को सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 18, 2018 05:44 pm IST,  Updated : Mar 18, 2018 05:44 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इसके साथ ही चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। इस दिन माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का दिन है। इसके साथ ही आज यायीजयद नामक शुभ योग बन रहा है।

राशिफल 2018- India TV Hindi
राशिफल 2018

धर्म डेस्क: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इसके साथ ही चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। इस दिन माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का दिन है। इसके साथ ही आज यायीजयद नामक शुभ योग बन रहा है। जो कि शाम 05:53 से रात 08:08 तक रहेगा। इस शुभ में  कानून संबंदी काम करें। इसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रेगा आपका दिन।

मेष राशि 

आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस के बाद शाम को घर लौटते समय दोस्तों से मन-मुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आज बिना आवश्यकता के किसी को अपनी राय न दें। इस राशि के विवाहितों को आज पार्टनर की इच्छाएं पूरी करने के लिए खुद का मन मारना पड़ सकता है। आज आपको जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे दोनों के बीच संबंध मधुर बनेगें। स्वास्थ्य आज फिट रखने के लिए तली हुई चीजों को एवॉएड करें। वक्त आने पर सारे काम पूरे होंगे , चिंता ना करें ।  स्नान के बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आपके मन-मुताबिक सारे काम पूर्ण होंगे।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज आपकी कड़ी मेहनत के कारण आपका पारिवार आपको छोटी-सी सरप्राइज पार्टी देगा। आपकी प्रतिष्ठा में चार चांद लगेंगे, आपको उपहार मिलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचें, जिसमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा है। जल्दबाज़ी में निवेश न करें, बड़ों से विचार-विमर्श करके निवेश करने पर भविष्य में आपको फायदा होगा। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाने से पारिवारिक रिश्ते मजबूत
बनेंगे।

मिथुन राशि
आज कुछ नया सीखने के लिए अच्छा दिन है। आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यारभरा दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा। खुद के लिए समय निकालना बढ़िया रहेगा। आपको इसकी ज़रूरत भी है।  कपड़ा का कारोबार करने वालों को आज थोड़ा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। मन चिंचित रहेगा। देवी मां को सुबह-शाम कपूर की आरती दिखाएं। आपके जीवन की सारी समस्याएं दूर होंगी।

कर्क राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। बेरोजगारों को आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग आविवाहित है उन्हें आज विवाह का सुयोग्य प्रस्ताव मिलने वाला है। जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। कम्पेटेटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ सूचना आपको मिलेगी। जिससे आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा। मां दुर्गा को इत्र चढ़ाएं। मां खुशबू से प्रसन्न होती हैं। आपके लिए तरक्की के मार्ग खुलेंगे।

सिंह राशि 
आज आप नया बिजनेस शुरु करने की योजना बना सकते है। जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, आपके खर्चे बढ़ेंगे। इस राशि के आर्किटेक्ट को आज ऑफिस में किसी काम के गलत हो पर बॉस से डाट सुननी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। दुर्गा मां की पूजा के बाद सात इलायची का भोग लगाएं। इससे आर्थिक लाभ होगा।

कन्या राशि 
आज आपका मन पूजा-पाठ के कामों में लगेगा । घर में किर्तन करने की योजना बना सकते है। इस राशि के प्रोफेशर का आज प्रमोशन होने के चांस बन रहे है, हो सकता है कि कॉलेज में छोटी-सी पार्टी भी हो। आज आप परिवारवालों के साथ शॉपिंग के लिए मॉल जाएंगे। जहाँ आपको भारी डिस्काउंट मिल सकता है। साथ ही राह चलते बचपन के दोस्त से आपकी मुलाकात होगी। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं। आपकी जिंदगी में खुशियों की बौछार होने लगेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल