1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 अप्रैल 2018: शुक्र कर रहा है राशि में उथल-पुथल, इन राशि के जातक रहें संभलकर होगा नुकसान

राशिफल 20 अप्रैल 2018: शुक्र कर रहा है राशि में उथल-पुथल, इन राशि के जातक रहें संभलकर होगा नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 19, 2018 07:21 pm IST,  Updated : Apr 20, 2018 06:33 am IST

शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी हैं। अतः शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सबसे अधिक वृष राशि वालों पर पड़ेगा। बाकी अन्य राशियों पर इसका क्या असर होगा, शुक्र उनके किस स्थान पर गोचर करेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 20 april friday 2018 horoscope
 20 april friday 2018 horoscope

धनु राशि
आज आपका मन रचनात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। किसी नए रचना की शुरुआत कर सकते है। आज किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है । पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। केवल एक दिन को नजर में रखकर जीने की आदत पर काबू करें। साथ ही जरुरत से ज्यादा पैसे मनोरंजन पर खर्च न करें। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बितेगा। आज आपके कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है । साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी । आज गणेश जी को हरे रंग का कपड़ा चढ़ाने से तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

मकर राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । काम-धंधे में आज आपका मन लगेगा । अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे, लेकिन आज आपको पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सहीभाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर हील स्टेशन जाने का प्लान बन सकता है। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। नियमित योग करने से आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल