1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 मार्च 2018: 2 शुभ योग इन 7 राशियों की खोल देगे किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल 20 मार्च 2018: 2 शुभ योग इन 7 राशियों की खोल देगे किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2018 07:24 pm IST,  Updated : Mar 19, 2018 07:24 pm IST

आज 2 शुभ योग बन रहे है। मंगलवार को चंद्रमा और गुरु सामने होने के कारण गजकेसरी योग बन रहा है। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जो कि सुबह 06:06 से लेकर शाम 07:44 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 20 march tuesday 2018 daily horoscope in hindi
Image Source : PTI 20 march tuesday 2018 daily horoscope in hindi

मिथुन राशि
आज का दिन खास रहने वाला है। आप सकारात्मक तरंगों से भरपूर रहेंगे। आज दूसरों के साथ कोई महत्तवपूर्ण बात शेयर ना करें, लोग इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। आज क्षणिक खुशियों के मोह में न पड़े। वरना आपके हाथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है। साथ ही आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता भविष्य में असरदार सिद्ध होगी। किसी पर अपनी बात मानने का दबाव ना डालें। अगर किसी पुरानी बात को लेकर आपके मन कुछ चल रहा है तो उसे पूरी तरह भूलने की कोशिश करें। बिगड़े हुये रिश्ते बनेंगे। मां दुर्गा को दो लौंग और दो इलायची अर्पित करें, आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा।  शाम को घर लौटते समय दोस्तों से मन-मुटाव हो सकता है। बेहतर होगा बिना आवश्यकता के किसी को अपनी राय न दें। इस राशि के विवाहितों को पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जाना पड़ सकता हैं, पैसे संभाल कर खर्च करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मां दुर्गा को पंचमेवा का भोग लगाएं,  आपके धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होगी।  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल