1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 27 जनवरी 2018: सर्वार्थसिद्ध और अमृत सिद्ध योग एक साथ, बिजनेस, नौकरी में बढ़ोत्तरी के साथ मिलेगा धनलाभ

राशिफल 27 जनवरी 2018: सर्वार्थसिद्ध और अमृत सिद्ध योग एक साथ, बिजनेस, नौकरी में बढ़ोत्तरी के साथ मिलेगा धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 26, 2018 04:45 pm IST,  Updated : Jan 26, 2018 04:45 pm IST

Aaj Ka Rashifal (27th January 2018): आज माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी कहते हैं। शनिवार होने के साथ-साथ आप 2 बहुत ही विशेष योग लग रहे है। इस दिन हर राशि के लिए अच्छा दिन होगा। जानिए आरका कैसा रहेगा दिन...

horoscope
horoscope

तुला राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी बड़ी शख्सियत से आज आपकी मुलाकात होगी। ऑफिस के काम से आपको विदेश जाना पड़ सकता है। इसका फायदा आपको आगे चलकर जरूर मिलेगा। आज पैसों को लेकर कोई परेशानी आपको आ सकती है। किसी दोस्त की मदद से वो परेशानी दूर हो जाएगी। अगर आज नई जमीन लेना चाह रहे हैं तो राहुकाल देखकर जमीन लें। मंदिर की साफ-सफाई करें, मन को शांति मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा साबित हो सकता है। आज सभी रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। आज कुछ नई योजनाओं से आमदनी का अच्छा जरिया आपको मिलेगा। पदोन्नति के अवसर बन सकते है। आज किसी अनुभवी से बात करते समय अपनी भाषा पर कंट्रोल रखें । इस राशि के स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी सब्जेक्ट में आ रही मुश्किलें आज सॉल्व हो जाएगी। भाइयों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाने से आपका मानसिक तनाव कम हो जाएगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल