1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 जनवरी को शुक्र कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, पूरे 1 माह इन राशियों को मिलेगी सुख-संपत्ति

8 जनवरी को शुक्र कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, पूरे 1 माह इन राशियों को मिलेगी सुख-संपत्ति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2020 06:53 am IST,  Updated : Jan 08, 2020 02:20 pm IST

8 जनवरी की सुबह 6 बजकर 35 मिनट से शुक्रदेव कुंभ राशि में प्रवेश हुए हैं और 2 फरवरी की देर रात 2 बजकर 18 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानें क्या पड़ेगा आपकी राशि पर असर।

Venus transit Aquarius  8 January 2020
Venus transit Aquarius  8 January 2020

कुंभ राशि 
शुक्र आपके जन्मपत्रिका के पहले घर में गोचर कर रहें हैं और पहला घर आपके शरीर, रूप, ज्ञान, बल तथा स्वभाव से सम्बन्ध रखता है। इस दौरान आप अपने सेहत का ध्यान रखे। जितना हो सके तली-भुनी व ऑयली फ़ूड अवॉयड करें। आपके स्वभाव के भी परिवर्तन आएगा, जिस बजह से आप लोगों की सहायता करने के लिये हमेशा तैयार रहेंगे। अगर आप पशु पालन से जुड़े है, तो इस दौरान आपको अधिक मुनाफा होगा। अचानक धन लाभ होने के योग है। स्त्री सुख मिलेगा तथा संतान की प्राप्ति भी हो सकती है। इस दौरान स्वास्थ उत्तम रहेगा। कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उस विषय से जुड़े लोगों से सलाह लेना अच्छा रहेगा। अतः शुक्र के इस गोचर का शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिये, 2 फरवरी तक काली गाय की सेवा करें या दही शरीर पर मल कर स्नान करें। 

मीन राशि 
शुक्र आपके जन्मपत्रिका के बारहवें घर में गोचर कर रहें हैं और बारहवां घर आपके खर्चों, शयन सुख, विदेश तथा बायीं आँख से सम्बन्ध रखता है। इस दौरान आपके खर्चें बढ़ सकते है, इसलिए बेफिजूल के खर्चों पर पैसा ना खर्च करें। विदेश जाने का भी योग बन रहा है। आँखों का भी ख्याल रखें। इस दौरान आपको समस्त सुखों की प्राप्ति होगी। किसी मजबूर की सहायता करें धन में वृद्धि होगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। अतः शुक्र के इस गोचर का शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिये, घर के किसी स्त्री के द्वारा या उसके नाम पर गाय दान करें या घर की कोई भी स्त्री विराने में नीला फूल या धूल दबाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल