1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 जनवरी को शुक्र कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, पूरे 1 माह इन राशियों को मिलेगी सुख-संपत्ति

8 जनवरी को शुक्र कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, पूरे 1 माह इन राशियों को मिलेगी सुख-संपत्ति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2020 06:53 am IST,  Updated : Jan 08, 2020 02:20 pm IST

8 जनवरी की सुबह 6 बजकर 35 मिनट से शुक्रदेव कुंभ राशि में प्रवेश हुए हैं और 2 फरवरी की देर रात 2 बजकर 18 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानें क्या पड़ेगा आपकी राशि पर असर।

Venus transit Aquarius  8 January 2020
Venus transit Aquarius  8 January 2020

मिथुन राशि 
शुक्र आपके जन्मपत्रिका के नौवें घर में गोचर कर रहें हैं और नौवां घर आपके भाग्य, गुरु और शिक्षा से सम्बन्ध रखता है। शुक्र के इस गोचर के दौरान आपको भरपूर संतान सुख मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी। तीर्थ यात्रा पर जाने के भी योग है। इस दौरान आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही लाभ मिलेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके फेवर में आएगा। लेन देन में थोड़ी साबधानी बरतें। अतः शुक्र के इस गोचर का शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिये, घर के नीव में चांदी व शहद दबाएं या नीम के पेड़ के नीचे चांदी का चैकोर टुकड़ा दबाएं। 

कर्क राशि 
शुक्र आपके जन्मपत्रिका के आठवें घर में गोचर कर रहें हैं और आठवां घर आपके आयु, धन लाभ तथा विदेश यात्रा से सम्बन्ध रखता है। लिहाजा शुक्र के इस गोचर के दौरान आपको विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने की भी सम्भावना है। आपके जीवनसाथी का स्वाभाव थोड़ा चिड-चिड़ा रहेगा। इस दौरान आप किसी से दान में दी गयी वस्तु ना लें। बात करते समय संयम रखें तथा घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। 2 फरवरी तक किसी की जमानत ना लें। शुक्र के इस गोचर का शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिये, झूठी कसम न खायें और 2 फरवरी तक रोज मंदिर जाकर मांथा टेके और भगवान के दर्शन करें। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल