1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 जनवरी को शुक्र कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, पूरे 1 माह इन राशियों को मिलेगी सुख-संपत्ति

8 जनवरी को शुक्र कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, पूरे 1 माह इन राशियों को मिलेगी सुख-संपत्ति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2020 06:53 am IST,  Updated : Jan 08, 2020 02:20 pm IST

8 जनवरी की सुबह 6 बजकर 35 मिनट से शुक्रदेव कुंभ राशि में प्रवेश हुए हैं और 2 फरवरी की देर रात 2 बजकर 18 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानें क्या पड़ेगा आपकी राशि पर असर।

Venus transit Aquarius  8 January 2020
Venus transit Aquarius  8 January 2020

सिंह राशि 
शुक्र आपके जन्मपत्रिका के सातवें घर में गोचर कर रहें हैं और सातवां घर आपके जीवनसाथी, विवाह, व्यवसाय और साझेदारी से सम्बन्ध रखता है। शुक्र के इस गोचर के दौरान आपको संसारिक सुखों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में पहले से ज्यादा धन लाभ होने की सम्भावना है। परिवार व माता-पिता के सुखों में भी बढ़ोतरी होगी। इस गोचर के दौरान यात्रा ज्यादा करनी पड़ सकती है। 2 फरवरी तक अपनी पैतृक संपत्ति को ना बेचे। अतः शुक्र के इस गोचर का शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिये, आज से लेकर 43 दिनों तक गंदे नाले नीला फूल डालें या अपने माता-पिता या बुजुर्गों का आर्शीवाद लें।

कन्या राशि 
शुक्र आपके जन्मपत्रिका के छठे घर में गोचर कर रहें हैं और छठवां घर आपके शत्रु, मुकदमेंबाजी, चिंता तथा बिमारियों से सम्बन्ध रखता है। इसलिए शुक्र के इस गोचर के दौरान यानि 2 फरवरी तक आप अपनी सेहत का बेहद ख्याल रखे। इस दौरान आप शत्रुओं पर हावी रहेंगे। इस समय अगर आप कोई नया कार्य शुरू करतें है, तो उसे खत्म करके ही छोड़े। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तेदारों और भाईयों से सहायता मिलेगी। शुक्र के इस गोचर के दौरान आपको मानसिक तनाव हो सकता है। अतः शुक्र के इस गोचर का शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिये, 2 फरवरी तक चांदी की ठोस गोली अपने पास रखें या इस दौरान घर की स्त्री सोते समय बालों में क्लिफ लगाकर सोये। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल