1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 जून को शुक्र कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में पड़ेगा हैरान कर देने वाला प्रभाव

5 जून को शुक्र कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में पड़ेगा हैरान कर देने वाला प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 04, 2019 10:32 am IST,  Updated : Jun 04, 2019 10:32 am IST

आज से 28 जून तक शुक्र के वृष राशि में गोचर से विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव और साथ ही उस स्थिति में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये किये जाने वाले उपायों के बारे में।

Venus transit in taurus on 5 june 2019
Venus transit in taurus on 5 june 2019

मिथुन राशि
शुक्राचार्य आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आप बहुत-से मामलों में सुखी रहेंगे। आपको काम और परिवार दोनों में लाभ मिलेगा। शैय्या सुख बना रहेगा। रात के समय आपको अच्छी नींद आयेगी। आपके पास धन लाभ के मौके आयेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि 28 जून तक आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए। साथ ही 28 जून तक शुक्र की अच्छी स्थिति को सुनिश्चित करने के लिये और किसी भी तरह की निगेटिव सिचुएशन से बचने के लिए आपको घर की थोड़ी-सी धूल लेकर घर से दूर किसी विराने में दबानी चाहिए। इससे आपको लाभ ही लाभ मिलेगा।

कर्क राशि
शुक्राचार्य आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आप 28 जून तक अपने कार्यों को छुपाकर करने की कोशिश करेंगे। आपके स्वभाव में बार-बार चेंजेस दिखायी देंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ा सकती है। आपकी कोई इच्छा पूरी होते-होते रह सकती है। लिहाजा 28 जून तक अपनी स्थिति को हर तरह से ठीक रखने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए मन्दिर में रूई की बाती दान करें। इससे आपकी स्थिति ठीक बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल