1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 जून को शुक्र कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में पड़ेगा हैरान कर देने वाला प्रभाव

5 जून को शुक्र कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में पड़ेगा हैरान कर देने वाला प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 04, 2019 10:32 am IST,  Updated : Jun 04, 2019 10:32 am IST

आज से 28 जून तक शुक्र के वृष राशि में गोचर से विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव और साथ ही उस स्थिति में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये किये जाने वाले उपायों के बारे में।

Venus transit in taurus on 5 june 2019 - India TV Hindi
Venus transit in taurus on 5 june 2019

धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 20 मिनट पर शुक्राचार्य वृष राशि में प्रवेश करेंगे और 28 जून को रात 01 बजकर 27 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। अतः 28 जून तक शुक्र के वृष राशि में इस गोचर से विभिन्न राशि वाले लोगों पर क्या असर होगा और उस स्थिति में शुभ फल पाने के लिये और शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

आज से 28 जून तक शुक्र के वृष राशि में गोचर से विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव और साथ ही उस स्थिति में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये किये जाने वाले उपायों के बारे में।

मेष राशि

शुक्राचार्य आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपकी पैसों की स्थिति मजबूत होगी। आपकी आजीविका में बढ़ोतरी होगी। घर में हर तरह की सुख-सुविधा मौजूद होगी। आपको संतान सुख का लाभ मिलेगा। 28 जून तक शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगे। इसके बजाय दूसरे लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपके जीवन में प्यार बना रहेगा। पशु-पालन और कच्ची मिट्टी के काम से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। लिहाजा 28 जून तक शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ स्थिति से बचने के लिए आपको मन्दिर में दो सौ ग्राम घी का दान करना चाहिए। इससे पैसों के मामले में आपकी स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें-मासिक राशिफल, जून 2019: इस माह कई ग्रहों का उलट-फेर, इन 6 राशियों के जातक रहें संभलकर

वृष राशि
शुक्राचार्य आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपको वाहन का सुख मिलेगा। आपका करियर अच्छा बना रहेगा। 28 जून तक आपके जीवन में एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन के चांस बन सकते हैं। आपको इसके प्रति सतर्क रहना चाहिए। आप अपने किसी काम के लिये दूसरों से सलाह ले सकते हैं। इस बीच आपका और आपकी संतान  का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अतः 28 जून तक शुक्र के शुभ फल पाने के लिए मन्दिर में गुड़ का दान करें और गाय की सेवा करें। इससे आपके करियर में सब अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 जून: कैसा बीतने वाला है महीने का पहला सप्ताह, जानिए पूरी राशि का हाल

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल