1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 जून को शुक्र कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में पड़ेगा हैरान कर देने वाला प्रभाव

5 जून को शुक्र कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में पड़ेगा हैरान कर देने वाला प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 04, 2019 10:32 am IST,  Updated : Jun 04, 2019 10:32 am IST

आज से 28 जून तक शुक्र के वृष राशि में गोचर से विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव और साथ ही उस स्थिति में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये किये जाने वाले उपायों के बारे में।

Venus transit in taurus on 5 june 2019
Venus transit in taurus on 5 june 2019

तुला राशि
शुक्राचार्य आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपको 28 जून तक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में भी कुछ परेशानी आ सकती है। आपको अपने घर के बड़े-बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही 28 जून तक आपको किसी दूसरे के मामले में पड़ने से बचना चाहिए और शुक्र के शुभ फल पाने के लिये आपको नीले रंग का फूल लेकर गन्दे नाले में बहाना चाहिए। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि
शुक्राचार्य आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आप सुखी रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहद अच्छे रहेंगे। 28 जून तक आपको धन लाभ हो सकता है। आपको माता-पिता से पूरा सहयोग मिलेगा। इसके अलावा घर में सास-बहू के बीच प्यार बना रहेगा। 28 जून तक आपका समय यात्रा में भी बीतेगा। हालांकि इस बीच किसी तरह के लेन-देन या झगड़े में आपकी बिल्कुल रुचि नहीं रहेगी। लिहाजा 28 जून तक शुक्र की शुभ स्थिति बनाये रखने के लिये माता-पिता का आशीर्वाद लें, आप सुखी रहेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल