1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 जून को शुक्र कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में पड़ेगा हैरान कर देने वाला प्रभाव

5 जून को शुक्र कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में पड़ेगा हैरान कर देने वाला प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 04, 2019 10:32 am IST,  Updated : Jun 04, 2019 10:32 am IST

आज से 28 जून तक शुक्र के वृष राशि में गोचर से विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव और साथ ही उस स्थिति में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये किये जाने वाले उपायों के बारे में।

Venus transit in taurus on 5 june 2019
Venus transit in taurus on 5 june 2019

कुंभ राशि
शुक्राचार्य आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपको भूमि-भवन और वाहन का लाभ मिलेगा। माता से आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। आपको उनसे हर तरह का सहयोग मिलेगा। आपको धन लाभ भी होगा। इस दौरान आराम पसंद या हरफनमौला लोगों से आपकी दोस्ती हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से प्यार बनाकर रखना चाहिए। साथ ही 28 जून तक शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आपको शुक्र के मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है –ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:। इससे आपको भूमि-भवन और वाहन का लाभ मिलेगा।

मीन राशि
शुक्राचार्य आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। आपको माता-पिता का भरपूर सुख मिलेगा | साथ ही किसी काम में आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। 28 जून तक किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कुछ नया सोच पायेंगे। अत: 28 जून तक शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए सभी महिलाओं का सम्मान करें और रिश्ते में अपने से बड़ी महिलाओं का आशीर्वाद लें। इससे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल