1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 सितंबर को शुक्र कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, जानें आपका राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

9 सितंबर को शुक्र कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, जानें आपका राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2019 04:22 pm IST,  Updated : Sep 08, 2019 11:36 am IST

9 सितंबर को शुक्र कन्या राशि में गोचर हो रहा है। शुक्र के कन्या राशि में होने वाले इस गोचर का असर सभी राशियों पर कुछ ना कुछ जरूर होगा।

Venus transit virgo9 september 2019
Venus transit virgo9 september 2019

कुंभ राशि
शुक्र आपकी जन्मपत्रिका के आठवें भाव में गोचर करेगा। इसे आयु भाव के नाम से जाना जाता है। ये भाव आपके जीवन में घटने वाली घटनाएं, आपकी आयु के बारे में जानकारी देता है। शुक्र आपकी जन्मपत्रिका में शुभ है लिहाज़ा इस गोचर से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। गोचर आपके जीवन पर अनुकूल प्रभाव डालेगा। आपके जीवन में अच्छे समय का ये द्योतक है। इस राशि के छात्रों को इस गोचर से काफी लाभ होने वाला है...किसी अहम परीक्षा में सफल हो सकते हैं। सामाजिक व व्यक्तिगत जीवन में आपको इस गोचर से लाभ होगा। शुक्र के इस गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति व अशुभ फलों के प्रभाव से बचने केलिए अगले 43 दिनों तक तांबे का सिक्का किसी नाले में आपको डालना है। इससे आपको शुभ फल जरूर मिलेंगे।

मीन राशि
शुक्र आपकी जन्मपत्रिका में सातवें घर में गोचर करेगा। सातवां घर जीवनसाथी की स्थिति, आपके वैवाहिक जीवन के बारे में बतलाता है। शुक्र के इस गोचर में आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है अन्यथा जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। थोड़े धैर्य व समझदारी से काम लें। चीजे आसान होंगी। जीवनसाथी की सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। शुक्र के इस गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति व अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए आप माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। घर से जब भी निकलें तो उनके पैर छूकर ही निकलें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल