1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 जनवरी को शुक्र कर रहा है वृश्चिक राशि पर प्रवेश, इन 7 राशियों के जीवन में छा सकते है संकट के बादल

2 जनवरी को शुक्र कर रहा है वृश्चिक राशि पर प्रवेश, इन 7 राशियों के जीवन में छा सकते है संकट के बादल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 26, 2018 04:22 pm IST,  Updated : Dec 26, 2018 04:22 pm IST

2 जनवरी को  08 बजकर 42 मिनट पर शुक्राचार्य ने वृश्चिक राशि में प्रवेश किया था और इस महीने की 29 तारीख, मंगलवार के दिन रात 11:28 तक शुक्राचार्य यहीं पर रहेंगे। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन।

venus transit scorpio on 2 january 2019
venus transit scorpio on 2 january 2019

तुला राशि
शुक्राचार्य आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति डांवाडौल बनी रहेगी, लेकिन आप खुलकर जीने की चाहत रखेंगे। संतान के मामले में भी आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आपको एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन के चक्कर में पड़ने से भी बचना चाहिए। साथ ही शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मन्दिर में दो सौ ग्राम घी का दान करें। संभव हो तो गाय के घी का दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

वृश्चिक राशि
शुक्राचार्य आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपको हर तरह के लाभ मिलेंगे। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। बिजनेस के कामों में भी लाभ बना रहेगा। आपके प्रेम-संबंध मजबूत होंगे। आपको संतान का सुख मिलेगा। आपकी आयु में वृद्धि होगी। आपका और आपके बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अतः 29 जनवरी तक जीवन में शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये - पानी में थोड़ा-सा दही डालकर नहाएं। इससे आपको शुक्र के शुभ फल प्राप्त होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल