1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल ( 15 से 21 अक्टूबर 2018): जानें, इस सप्ताह क्या है राशियों का हाल, कहीं खुशखबरी तो कहीं उठापटक

साप्ताहिक राशिफल ( 15 से 21 अक्टूबर 2018): जानें, इस सप्ताह क्या है राशियों का हाल, कहीं खुशखबरी तो कहीं उठापटक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 15, 2018 07:51 am IST,  Updated : Oct 15, 2018 08:00 am IST

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 अक्टूबर 2018 के अनुसार यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ तो किसी के लिए अशुभ रहने वाला है।

rashifal 2018- India TV Hindi
rashifal 2018

धर्म डेस्क: साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 अक्टूबर 2018 के अनुसार यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ तो किसी के लिए अशुभ रहने वाला है। इस सप्ताह गुरु अपनी राशि परिवर्तित करेगा। जिससे कुछ राशियों को काफी लाभ मिलने के असार है। जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह।

मेष राशि: इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से भाग्य स्थान में शनि के साथ रहेंगें। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी सुस्त रह सकती है। शुरुआती दो दिन शनि चंद्रमा की युति भाग्य स्थान में होने से भाग्य का साथ हो सकता है अपेक्षानुसार आपको न मिले।सप्ताह के मध्य में चंद्रमा कर्मभाव में रहेंगें। इस समय आप एक नई ऊर्जा एक नये उत्साह के साथ काम करेंगें। लेकिन कहीं ऐसा न हो कि अति उत्साह में आप लापरवाही कर बैठें। इस समय चूंकि चंद्रमा मंगल व केतु के साथ दसवें स्थान में गोचररत हैं इसलिये आपको पूरी सावधानी के साथ काम करना होगा। इसी समय सूर्य भी सप्तम भाव में शुक्रव बुध के साथ त्री ग्रही योग बनाएंगें जो कि आपके दांपत्य जीवन में खुशियां लाने के संकेत कर रहे हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में लाभ घर में चंद्रमा भी आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलने के संकेत कर रहे हैं। अतीत में किये किसी निवेश से भी आपको लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर वीकेंड आपके लिये अच्छा रहने के आसार हैं।

वृषभ राशि

आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं जो कि वर्तमान में स्वराशिगत होकर आपकी राशि से छठे घर में बुध के साथ गोचर कर रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा अष्टम भाव में शनि के साथ विषयोग बना रहे हैं सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें। किसी से वाद विवाद में इस समय न उलझें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह केमध्य में चंद्रमाभाग्य में उच्च के मंगल व केतु के साथ गोचररत होंगे, भाग्य का साथ आपको मिलेगा लेकिन उसके साथ ही कड़ी मेहनत भी आपको करनी होगी। धार्मिक कार्यों की ओर भी आपका रूझान हो सकता है। इसी समय सूर्य भी छठे घर में राशि स्वामी शुक्र व बुध के साथ रहेंगें। जो कि स्वास्थ्य के लिये काफी अच्छे संकेत कर रहे हैं। किसी लंबे समय से चली आ रही बिमारी से निजात मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा का गोचर कर्मभाव में रहेगा। जो कि अतीत में किये गये अथक प्रयासों से आपको सफलता देने वाले रह सकते हैं। कुल मिलाकर इस हफ्ते की शुरूआत में आपको थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है बाकि सप्ताह काफी अच्छा गुजरेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल