1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल ( 15 से 21 अक्टूबर 2018): जानें, इस सप्ताह क्या है राशियों का हाल, कहीं खुशखबरी तो कहीं उठापटक

साप्ताहिक राशिफल ( 15 से 21 अक्टूबर 2018): जानें, इस सप्ताह क्या है राशियों का हाल, कहीं खुशखबरी तो कहीं उठापटक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 15, 2018 07:51 am IST,  Updated : Oct 15, 2018 08:00 am IST

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 अक्टूबर 2018 के अनुसार यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ तो किसी के लिए अशुभ रहने वाला है।

rashifal 2018
rashifal 2018

कुंभ राशि
सप्ताह की शुरुआत में ही शनि व चंद्रमा की युति लाभ घर में हो रही है। लाभ घर में विषयोग आपके लिये धन हानि के संकेत कर रहा है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा मंगल व केतु के साथ 12वें स्थान में आ रहे हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होने के आशार हैं। इसी समय सूर्य भी बुध व शुक्र के साथ भाग्य स्थान में आ रहे हैं जो कि भाग्योदय के संकेत कर रहे हैं। अचानक से धन लाभ होने की उम्मीद कर सकते हैं। किसी अनपेक्षित स्रोत से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। करियर में उन्नति की प्रबल संभावनाएं हैं। जो जातक पिछले कुछ समय वेतन में वृद्धि के लिये प्रयासरत हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते आपको अपनी पर्सनल लाइफ पर भी ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के अंतिम दिनों मे चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें जो कि आपके मूड में उतार-चढ़ाव के संकेत कर रहे हैं।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिये सप्ताह की शुरुआत में ही शनि व चंद्रमा कर्मभाव में विषयोग बना रहे हैं जो कि कामकाज में अड़चने भी पैदा कर सकते हैं लेकिन आप इन तमाम चुनौतियों से पार पाने में सक्षम रह सकते हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा मंगल व केतु के साथ आपकी राशि से लाभ स्थान में आ जायेगें। लाभ घर में चंद्रमा मंगल व केतु के साथ होने से हो सकता है आपको अपेक्षित लाभ न दिला पायें। वहीं इसी समय सूर्य का बुध व शुक्र के साथ अष्टम भाव में आना आपको कहीं न कहीं सेहत के प्रति सचेत रहने के संकेत कर रहा है। खान-पान का ध्यान रखें। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से 12वें स्थान में रहेंगें यह समय आपके लिये थोड़ा खर्चीला रह सकता है। हालांकि सोच-समझकर धन निवेश करते हैं तो यह आपके लिये लाभकारी भी रह सकता है। वीकेंड पर पार्टनर के साथ शॉपिंग का आनंद उठा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल