1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 अगस्त 2018): इस राशि की महिलाओं के लिए अशुभ होगा ये सप्ताह, जानें अपना भविष्य

साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 अगस्त 2018): इस राशि की महिलाओं के लिए अशुभ होगा ये सप्ताह, जानें अपना भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 20, 2018 11:37 am IST,  Updated : Aug 20, 2018 11:37 am IST

यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। ज्योतिष के अनुसार इस सप्ताह नवग्रहों के राजा सूर्य के गोचर से कुल 5 राशियों के लोग अत्यधिक धन लाभ पाने वाले हैं। इससे धनलाभ, पदोन्नित मिलने के साथ-साथ बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह।

weekly horoscope 20 august to 26 august 2018
weekly horoscope 20 august to 26 august 2018

तुला राशि
आपके लिये यह सप्ताह मिले जुले परिणाम लेकर आने वाला रह सकता है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र इस हफ्ते आपकी राशि से 12वें भाव में नीच होकर गोचर कर रहे हैं। धन निवेश के मामले में सावधान रहें। अनावश्यक खर्च से भी बचें।

सप्ताह के शुरुआती दिन चंद्रमा का धन भाव में होना आपके लिये धन प्राप्ति के योग बना रहा है। हालांकि जल्द ही चंद्रमा पराक्रम में शनि के साथ चले जायेंगें जिससे सप्ताह के मध्य तक आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करने के साथ-साथ कार्यस्थल पर भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

 सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा सुख भाव में मंगल व केतु के साथ रहेंगें। भविष्य को लेकर थोड़ा असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। भविष्य की चिंता भी आपको सता सकती है विशेषकर करियर के पहले पायदान पर खड़े जातकों के लिये यह समय दुविधा के संकेत कर रहा है। सप्ताहांत पर चंद्रमा पंचम भाव में रहेंगें। शिक्षा, संतान व संबंध के मामले में कोई खुशखबरी इस वीकेंड पर आपको मिल सकती है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिये सप्ताह काफी अच्छा रहने की उम्मीद की जा सकती है। सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें जिससे संभव है आप अपने आप पर ध्यान देने की सोच सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों की ओर भी आपका रूझान बढ़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आपकी राशि से धन भाव में शनि व चंद्रमा विषयोग बना रहे हैं।

सप्ताह के इन मध्य दिनों में आपको विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। धन निवेश करने का निर्णय फिलहाल न ही लें तो बेहतर है। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा आपकी राशि से पराक्रम भाव में राशि स्वामी मंगल व केतु के साथ गोचर करेंगें।

इस समय कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ सकता है। वीकेंड आपके लिये काफी सुकून देने वाला रहने की उम्मीद कर सकते हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। इस समय सुख भाव में चंद्रमा भौतिक सुख साधनों में वृद्धि के संकेत भी कर रहे हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल