1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 अगस्त 2018): इस राशि की महिलाओं के लिए अशुभ होगा ये सप्ताह, जानें अपना भविष्य

साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 अगस्त 2018): इस राशि की महिलाओं के लिए अशुभ होगा ये सप्ताह, जानें अपना भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 20, 2018 11:37 am IST,  Updated : Aug 20, 2018 11:37 am IST

यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। ज्योतिष के अनुसार इस सप्ताह नवग्रहों के राजा सूर्य के गोचर से कुल 5 राशियों के लोग अत्यधिक धन लाभ पाने वाले हैं। इससे धनलाभ, पदोन्नित मिलने के साथ-साथ बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह।

weekly horoscope 20 august to 26 august 2018
weekly horoscope 20 august to 26 august 2018

मिथुन राशि
इस सप्ताह राशि स्वामी बुध आपकी राशि से धन भाव में राहू के साथ विराजमान हैं। आर्थिक निर्णय समझदारी से लें विशेषकर किसी से व्यावसायिक हिस्सेदारी करने के इच्छुक हैं तो बहुत सोच-समझकर ही फैसला लें। सप्ताह के आरंभ में छठे घर में चंद्रमा के होने से आपका आत्मबल भी मजबूत रहेगा। आप अपनी बात को सपष्टता के साथ रख सकेंगें।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा सप्तम भाव में शनि के साथ विषयोग बना रहे हैं। यह समय आपके दांपत्य जीवन में परेशानियों वाला रह सकता है। अविवाहित प्रेमी जातकों को भी इस समय सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि प्रोफेशनल लाइफ में आप काम के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगें। आप अपनी कार्यकुशलता का प्रदर्शन भी इस समय कर सकते हैं।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा मंगल व केतु के साथ अष्टम भाव में रहेंगें। इस समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी हल्की परेशानी को भी हल्के में न लें। लापरवाही सेहत के लिये हानिकारक हो सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में भाग्य के चंद्रमा आपके लिये अच्छे संकेत कर रहे हैं। कोई खुशखबरी इस सप्ताहांत पर आपको मिल सकती है। किसी बड़ी क्षति से बचने पर स्वयं को सौभाग्यशाली समझ सकते हैं।

कर्क राशि
सप्ताह की शुरुआत में आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में रहेगें। रोमांटिक लाइफ में पार्टनर को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। हो सकता है आपको कुछ समय के लिये उनसे दूर भी रहना पड़े। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा का गोचर छठे घर में होगा।

छठे घर में शनि चंद्रमा की युति से विषयोग भी बन रहा है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से झूझना पड़ सकता है। साथ ही आपके विरोधी इस समय आपके सामने चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपसे जलन रखने वाले सहकर्मियों से भी सचेत रहें। आपकी मान व प्रतिष्ठा को ठेस पंहुचाने के प्रयास कर सकते हैं।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा के वक्री मंगल व केतु के साथ सप्तम भाव में होंगे। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। उनकी सेहत को लेकर भी आप चिंतित रह सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में अष्टम चंद्रमा आपके लिये स्वास्थ्य संबंधी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपके लिये सलाह है कि इस समय अपने क्रोध पर काबू रखें व वाणी में संयम।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल