Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल, 30 जुलाई से 5 अगस्त: अगस्त के पहले सप्ताह इन राशियों को मिलेगी शिव की कृपा

साप्ताहिक राशिफल, 30 जुलाई से 5 अगस्त: अगस्त के पहले सप्ताह इन राशियों को मिलेगी शिव की कृपा

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Jul 30, 2018 01:32 pm IST, Updated : Jul 30, 2018 01:32 pm IST

साप्ताहिक राशिफल (30 जुलाई से 5 अगस्त 2018) के अनुसार हर राशि के जातकों के लिए ठीक होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही सावन माह शुरु हो गया है। इतना ही नहीं 1 अगस्त को शुक्र कन्या राशि पर प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण उस राशि के जातकों पर ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। जानिए कैसा बीतेगा राशिनुसार आपका यह सप्ताह।

weekly Horoscope
weekly Horoscope

मिथुन राशि
यह सप्ताह आपके लिये मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकता है। सप्ताह की शुरुआत आपके लिये अच्छी रहने के आसार हैं। शुरुआती दिनों में चंद्रमा के भाग्य स्थान में गोचर करने से आप स्वंय को सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी रूके हुए कार्य के पूरे होने की उम्मीद आप इस सप्ताह की शुरुआत में कर सकते हैं।

सप्ताह के मध्य में कर्मभाव में चंद्रमा आपको कड़ी मेहनत करने का संकेत कर रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको सतर्कता भी रखने की आवश्यकता पड़ेगी। इस समय सुख भाव में शुक्र का नीच होकर गोचर करना आपकी पर्सनल लाइफ के लिये शुभ संकेत नहीं कर रहा।

रोमांटिक लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्ते हो सकता है मधुर न रहें। कोई बड़ी डील इस समय करना चाह रहे हैं जैसे कि घर खरीदना है, गाड़ी लेनी है या कोई अन्य महत्वपूर्ण सौदा करना है तो जल्दबाजी न करें। परिजनों के साथ तालमेल बनाते हुए, उनकी सलाह के बाद ही किसी निर्णय पर पंहुचे तो हितकर रहेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा का गोचर लाभ घर में रहेगा। अतीत में किये किसी निवेश से आपको इस समय लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि
इस सप्ताह की शुरुआत में राशि स्वामी चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगें। सप्ताह के शुरुआती दिनों में अपनी सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक समस्याओं से भी आपको दो चार होना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा भाग्य स्थान गोचर करेंगें यह समय आपके लिये सौभाग्यशाली रहने के आसार हैं। किस्मत तो आपका साथ पूरा देगी लेकिन हो सकता है

पुरुषार्थ के मामले में आप थोड़ा आलसी रहें जिस कारण आप किसी अवसर को हाथ से जानें दें। सप्ताह की शुरुआत में शुरु हुआ पारिवारिक विवाद इस समय बड़ा रूप भी ले सकता है। कर्क राशि की जातिकाओं को इस समय विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। आपके लिये हो सकता है यह समय अनुकूल न रहे।

संचार व पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिये भी यह समय चुनौतिपूर्ण रहने के आसार हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से कर्मभाव में गोचर करेंगें। इस समय आप पर अपने कार्यों को निबटाने का दबाव रह सकता है। वीकेंड पर घरेलू कार्यों को अंजाम देने में व्यस्त रह सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement