1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 सितंबर तक): बुध का ग्रह परिवर्तन के साथ बदल रही है शनि की चाल, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे बुरा असर

साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 सितंबर तक): बुध का ग्रह परिवर्तन के साथ बदल रही है शनि की चाल, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे बुरा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 03, 2018 09:23 am IST,  Updated : Sep 03, 2018 09:30 am IST

साप्ताहिक राशिफल 3 सितंबर से 9 सितंबर तक: इस सप्ताह के शुरुआत में ही बुध राशिपरिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश कर चुका है। इसके साथ ही शनि भी अपनी चाल बदल सकता है। इसके अलावा चंद्रमा का गोचर हर राशि में अलग-अलग स्थान पर होगा। जिसका असर हर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह।

 Weekly horoscope 3rd september to 9th september
Weekly horoscope 3rd september to 9th september

कुंभ राशि
सप्ताह के आरंभ में आपकी राशि से चंद्रमा का गोचर सुख भाव में होगा इस समय आप अपने आपको किसी कार्य में उलझा हुआ महसूस कर सकेत हैं। किसी निर्णय को लेने में भी झिझक महसूस कर सकते हैं।

सप्ताह के मध्य में आपकी राशि से पंचम चंद्रमा आ जायेंगें। रोमांटिक लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर रहेंगें। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा छठे घर में विचरण करेंगें। घरेलु जीवन में भी यह समय चिंताओं वाला रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

प्रतियोगी परीक्षा देने वाले जातकों के लिये सलाह है कि अपनी तैयारी अच्छे से रखें मुकाबला कड़ा रहने के आसार हैं। हालांकि इसी समय राशि स्वामी शनि का लाभ घर में मार्गी होना आपको लंबे समय से अपेक्षित लाभ दिला सकता है। जो जातक कोई नया व्यवसाय या नई नौकरी आरंभ करने के इच्छुक हैं उनके लिये भी समय अनुकूल रहने के आसार हैं।

अंतिम दिनों में चंद्रमा सप्तम भाव में रहेंगें जिसके अनुसार आपका वीकेंड रोमांटिक रहने की उम्मीद कर सकते हैं। विवाहित जातकों के बीच भी रिश्ते काफी मधुर रहेंगें, अविवाहित जातकों का भी अपने पार्टनर पर भरोसा बढ़ेगा।

मीन राशि
सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से पराक्रम भाव में गोचर करेंगें। इस समय आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। अतीत में की गई मेहनत का परिणाम अपेक्षानुसार न मिलने से भी आपको परेशानी महसूस हो सकती है।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा सुख भाव में गोचर करेंगें सुख सुविधाओं का लाभ मिल सकता है। यात्रा के योग भी आपके लिये बन रहे हैं फिजूखर्ची से बचें। सप्ताह के उतर्राध के दिनों में पंचम भाव में चंद्रमा रहेंगें। इस समय पार्टनर के साथ रिश्ते थोड़ा तल्ख रह सकते हैं। हालांकि यह नाराज़गी लंबे समय तक नहीं टिकेगी लेकिन कुछ समय तक आपको इसकी टेंशन रह सकती है। इसी समय आपकी राशि से कर्मभाव में शनि भी मार्गी हो रहे हैं जो कि कार्यक्षेत्र में लंबित कार्यों के बनने की संभावना बना रहे हैं। जोखिम वाले क्षेत्र में विवेकपूर्ण निर्णय लेकर धन निवेश कर सकते हैं।

मातृ पक्ष से भी अनुकूल सहयोग आपको मिलने के आसार हैं। रोमांटिक लाइफ में पार्टनर से आपके रिश्ते और गहरे और मधुर हो सकते हैं। सप्ताहांत पर चंद्रमा छठे घर में रहेंगें। सप्ताहांत पर सेहत में सुधार महसूस कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल