1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: मई का पहला सप्ताह इन राशियों के लिए हो सकता है खतरनाक, रहें सतर्क

Weekly Horoscope: मई का पहला सप्ताह इन राशियों के लिए हो सकता है खतरनाक, रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 30, 2018 11:44 am IST,  Updated : May 01, 2018 07:18 am IST

साप्ताहिक राशिफल: 30 अप्रैल से 6 मई के बीच कई राशियों के लिए शुभ होगा। इसके साथ ही सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा भाग्य स्थान में वक्री गुरु के साथ गोचर कर रहे हैं। इस सप्ताह 5 राशियों की किस्मत बदल सकती है। इसके साथ ही आपकी जीवन में कुछ अच्छा होगा। नौकरी और बि़जनेस में भी लाभ के आसार नजर आ रहे है। जानिए कैसे बीतेगा आपका यह सप्ताह।

weekly rashifal 30 April to 6 may 2018 
 - India TV Hindi
weekly rashifal 30 April to 6 may 2018  

साप्ताहिक राशिफल: 30 अप्रैल से 6 मई के बीच कई राशियों के लिए शुभ होगा। इस सप्ताह की शुरुआत में ही मंगल राशिपरिवर्तित करके मकर राशि में प्रवेश करेगा। जो कि यहां पर 6 नवंबर तक रहेगा। इसके साथ ही सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा भाग्य स्थान में वक्री गुरु के साथ गोचर कर रहे हैं। इस सप्ताह 5 राशियों की किस्मत बदल सकती है। इसके साथ ही आपकी जीवन में कुछ अच्छा होगा। नौकरी और बि़जनेस में भी लाभ के आसार नजर आ रहे है। जानिए कैसे बीतेगा आपका यह सप्ताह।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिये सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर सप्तम भाव में हो रहा है। सप्ताह की शुरुआत आपकी रोमांटिक लाइफ के लिये उत्साहजनक नहीं कही जा सकती। इस समय आप पर काम का दबाव कुछ ज्यादा रह सकता है।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का गोचर अष्टम भाव में होगा। इस समय आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। शारीरिक सेहत का भी ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। खान-पान और विश्राम पर ध्यान दें। इस समय आपके लिये यात्रा के योग भी बन सकते हैं हालांकि यात्रा के दौरान सावधानी रखने की आवश्यकता भी आपको रहेगी। इसी समय आपकी राशि के स्वामी मंगल कर्म भाव में प्रवेश करेंगें जहां वे उच्च के रहेंगें।

सप्ताह के उतर्राध व अंतिम दिनों में चंद्रमा नवम व दशम भाव में रहेंगें जो कि आपके भाग्य व कर्म का स्थान है। कुल मिलाकर प्रोफेशनली यह सप्ताह आपके लिये शानदार कहा जा सकता है। हेल्थ और वेल्थ की कंडीशन भी ठीक रहेगी। पर्सनल लाइफ में मां के व्यवहार को लेकर आपको कष्ट हो सकता है या फिर आपके व्यवहार से उन्हें कष्ट हो सकता है।

वृष राशि
वृषभ राशि वालों के लिये सप्ताह की शुरुआत प्रतिस्पर्धात्मक कही जा सकती है। सप्ताहारंभ में आपकी राशि से छठे स्थान में चंद्रमा रहेंगें। शत्रु व रोग घर में चंद्रमा का वक्री गुरु के साथ गोचर करना आपकी सेहत के लिये ठीक नहीं है।

सप्ताह की शुरुआत आपके लिये थोड़ी सुस्त रह सकती है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी लेना पड़े तो सप्ताह के पहले दिन इसे लेने से बचें। प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यावसायिक प्रतिस्पर्धाओं में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके पश्चात चंद्रमा आगे बढ़ते हुए सप्तम भाव में आ जायेंगें। लाइफ पार्टनर के साथ यदि कोई परेशानी रही है तो राहत मिल सकती है।

सप्ताह के मध्य में ही मंगल आपकी राशि से भाग्य स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। इस समय आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलने के आसार हैं। भाग्य स्थान में उच्च मंगल आपके लिये मांगलिक कार्य के योग भी बना रहे हैं। जमीन-जायदाद में निवेश करने में रूचि भी दिखा सकते हैं। जीवनसाथी से भी सहयोग की उम्मीद रख सकते हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में आ जायेंगें। इन दिनों में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी।

सप्ताह के अंतिम दिन चंद्रमा आपकी राशि से भाग्य स्थान में आ जायेंगें वीकेंड पर आप स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। हालांकि इस पूरे सप्ताह राशि स्वामी शुक्र आपकी ही राशि में गोच कर रहे हैं जो कि पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में अनुकूल परिणाम मिलने के संकेत कर रहे हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें मेंं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल