1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 25, 2019 07:11 am IST,  Updated : Mar 25, 2019 07:18 am IST

इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए परीक्षा की घड़ी होगी। आपको अपने कार्य पूरे करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों की सलाह माने तो आपको किसी भी काम को अपनी गति से करने की आवश्यकता है ना कि उस काम के समय पर ना होने से चिड़चिड़ा होने की। चूँकि यह एक अस्थायी दौर है इसलिए आपको चिंता करने की ज़रुरत नहीं है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि: इस सप्ताह पारिवारिक झगड़ों के कारण आप थोड़े से परेशान रह सकते हैं। छोटी-छोटी बातों में अपना आपा खोने से आपको परेशानी हो सकती है। कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें, क्योंकि एक गलत शब्द आपके रिश्ते पर गलत असर कर सकता है। दोस्त आपके पास सलाह के लिए आ सकते हैं। आपका खर्चा आपकी आय से बढ़कर है, इसलिए बजट बना कर और सोच समझ कर पैसे खर्च करें। कुल मिलाकर इस हफ्ते आपको हर मामले में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। 

मीन राशि: यह सप्ताह अपने उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित करने का है। उदेश्यों को ध्यान में रखकर की गई मेहनत से ही आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान आप निजी स्तर पर कई परिवर्तन भी देख सकते हैं| हालांकि ये परिवर्तन अधिकतर सकारात्मक रहने के आसार हैं। वित्तीय स्तर पर भी परिस्थितियाँ आपके हक में ही लगती हैं| किसी ख़ास के विचारों से आपके स्वभाव में बेहतर परिवर्तन आने की उम्मीद भी है। आप खुद को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं| साथ ही आप यह भी अनुभव कर सकते हैं कि आपके करीबी आपको समझ रहे हैं और दुलार भी रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल