1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई: सूर्य-बुध राशि में कर रहा है परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ वहीं मकर राशि वाले संभलकर रहें

साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई: सूर्य-बुध राशि में कर रहा है परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ वहीं मकर राशि वाले संभलकर रहें

 Published : May 13, 2019 10:05 am IST,  Updated : May 13, 2019 10:20 am IST

यह सप्ताह आपके लिये बहुत भाग्यशाली रहने के आसार हैं। गत दिनों से चल रही परेशनियों से निजात मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। इतना ही नहीं आपके संबंधों में भी यदि दूरियां बढ़ गई थी तो एक बार फिर आप अपने चाहने वालों को अपने दिल के करीब पा सकते हैं।

horoscope 2019- India TV Hindi
horoscope 2019 Image Source : PIXABY

मेष राशि: यह सप्ताह आपके लिये बहुत भाग्यशाली रहने के आसार हैं। गत दिनों से चल रही परेशनियों से निजात मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। इतना ही नहीं आपके संबंधों में भी यदि दूरियां बढ़ गई थी तो एक बार फिर आप अपने चाहने वालों को अपने दिल के करीब पा सकते हैं। दोस्त बड़े काम की चीज होते हैं आपकी मुश्किलों को आसान करने में दोस्तों की अहम भूमिका हो सकती है। घर हो या दफ्तर माहौल आपके अनुकूल रहने के आसार हैं। आपके जीवन में इस सप्ताह सुख समृद्धि में वृद्धि होने की संभावना है। 

वृषभ राशि: सप्ताह का समय आपके अनुकूल हो सकता है यदि आप सचेत रहकर चीजों को ठीक से समझने की कोशिश करें। समस्याओं का बारीकी से आकलन करें समाधान मिल सकता है लेकिन जरा सी लापरवाही जरा सा आवेश आपको दिशा से भटका सकता है और आप परेशानी में पड़ सकते हैं, ऐसे में आपका मानसिक तनाव बढ़ने के पूरे-पूरे आसार हैं। कार्यस्थल पर आप बेहतर प्रदर्शन कर पायेंगें। किसी कारण यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं ऐसे में सेहत के प्रति सचेत रहें। आर्थिक रुप से आपके लिये यह सप्ताह पहले से बेहतर रहने की संभावना है। रोमांटिक जीवन का भरपूर आनंद भी आपको मिल सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल