1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई: सूर्य-बुध राशि में कर रहा है परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ वहीं मकर राशि वाले संभलकर रहें

साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई: सूर्य-बुध राशि में कर रहा है परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ वहीं मकर राशि वाले संभलकर रहें

 Published : May 13, 2019 10:05 am IST,  Updated : May 13, 2019 10:20 am IST

यह सप्ताह आपके लिये बहुत भाग्यशाली रहने के आसार हैं। गत दिनों से चल रही परेशनियों से निजात मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। इतना ही नहीं आपके संबंधों में भी यदि दूरियां बढ़ गई थी तो एक बार फिर आप अपने चाहने वालों को अपने दिल के करीब पा सकते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि: करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये भाग्यशाली रह सकता है। यदि आप अभी अपने लिये रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको अवसर मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत जातकों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों का अपेक्षित सहयोग मिलने की पूरी संभावना है। आप पहले से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब हो सकते हैं। वहीं आपके जीवन के अन्य पहलुओं में सकारात्मक परिवर्तन आप महसूस कर सकते हैं। रोमांटिक जीवन अच्छा रहने की उम्मीद है आप खुद को अपने साथी के करीब महसूस करेंगें। स्वास्थ्य के लिहाज से आपको थोड़ा सचेत रहने की जरुरत है हो सकता है किसी प्रियजन की देखभाल भी आपको करनी पड़े। 

कन्या राशि: इस सप्ताह आपकी शंकाओं का समाधान हो सकता है प्रयासरत रहें। यदि पिछले कुछ दिनों से आप किसी मसले को लेकर परेशान चल रहे हैं तो इस सप्ताह आपको चैन की सांस मिल सकती है। घर हो या दफ्तर आप अपने अंदर एक उत्साह महसूस कर सकते हैं। हर काम को एक नई ऊर्जा व स्फूर्ति के साथ अंजाम देंगें इसकी भी उम्मीद की जा सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। आपका प्रेमजीवन भी काफी रोमांचक रहने की संभावना है। अविवाहित जातक प्रयासरत रहें अपने खास से मुलाकात का मौका आपको भी मिल सकता है। आर्थिक तौर पर आपको अनावश्यक खर्चों में थोड़ी कमी लाने की जरुरत है भविष्य के लिये कुछ बचत करना आपके लिये लाभकारी रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल