1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्‍ताहिक राशिफल 21 से 27 जनवरी:इस सप्ताह एक राशि में एक साथ 3 ग्रह, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ

साप्‍ताहिक राशिफल 21 से 27 जनवरी:इस सप्ताह एक राशि में एक साथ 3 ग्रह, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2019 04:57 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 04:57 pm IST

साप्‍ताहिक राशिफल 21 से 27 जनवरी: इस सप्ताह की शुरुआत चंद्रग्रहण के साथ हो रही है। इसके साथ ही बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। इससे पहले ही मकर राशि में सूर्य और केतु पहले से उपस्थित है। जिसके कारण मकर राशि पर त्रिग्रही योग है। जानें इस सप्ताह कैसा बीतेगा आपका दिन।

Weekly Horoscope 2019
Weekly Horoscope 2019

तुला राशि
यह सप्ताह आपके लिये अच्छा रहने के आसार हैं। इस सप्ताह आप सामाजिक गतिविधियों में शिरकत कर सकते हैं। कुछ नये और पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर भी आपको प्राप्त हो सकता है। अपने जीवन के कुछ अहम फैसले भी आपको इस सप्ताह करने पड़ सकते हैं।

करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके अच्छा रहने के आसार हैं, व्यावासायिक और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बने रहने की उम्मीद की जा सकती है। आर्थिक रुप से आपके खर्च इस सप्ताह बढ़ सकते हैं लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है आमदनी भी होगी तो संतुलन बना रहेगा।

सप्ताहांत आपके लिये भागमभाग वाला रह सकता है इसलिये किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें बल्कि तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि
यह सप्ताह आपके संबंधों के लिये संवेदनशील साबित हो सकता है सावधान रहें। करीबी दोस्त के साथ मनमुटाव होने की पूरी संभावना है। हो सके तो अपने विचार अपने साथी पर थोपने की कोशिश न करें बल्कि परिस्थितियों को एक बार उनकी नजर से भी देखने की कोशिश करें। व्यावसायिक रुप से किसी भी साझेदारी को इस समय करने से बचें।

नई परियोजनाओं पर विचार विमर्श करने के लिये यह उचित समय है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है लेकिन आपके व्यक्तिगत जीवन में घट रही घटनाओं का प्रभाव कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। इसलिये अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को संतुलित रखें तो बेहतर रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल