1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्‍ताहिक राशिफल 21 से 27 जनवरी:इस सप्ताह एक राशि में एक साथ 3 ग्रह, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ

साप्‍ताहिक राशिफल 21 से 27 जनवरी:इस सप्ताह एक राशि में एक साथ 3 ग्रह, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2019 04:57 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 04:57 pm IST

साप्‍ताहिक राशिफल 21 से 27 जनवरी: इस सप्ताह की शुरुआत चंद्रग्रहण के साथ हो रही है। इसके साथ ही बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। इससे पहले ही मकर राशि में सूर्य और केतु पहले से उपस्थित है। जिसके कारण मकर राशि पर त्रिग्रही योग है। जानें इस सप्ताह कैसा बीतेगा आपका दिन।

Weekly Horoscope 2019
Weekly Horoscope 2019

सिंह राशि
यह सप्ताह आपके लिये थोड़ा सचेत रहने का है। व्यर्थ ही किसी विवाद में न पड़े, ना ही अपने विचारों को दूसरों पर थोपने की कोशिश करें, यह आपकी प्रतिष्ठा के लिये नुक्सानदायक हो सकता है। अपने व्यवहार में आवश्यकतानुसार परिवर्तन करना आपकी मुश्किलों को आसान बना सकता है।

कुछ भी बोलने से पहले उस पर विचार जरुर करें। प्यार में धोखा खाए और अभी तक प्यार से वंचित जातकों के लिये यह सप्ताह काफी अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। अपने साथी के साथ एक अच्छा रोमांटिक जीवन जीने का भरपूर मौका आपको इस सप्ताह मिल सकता है। अपनी जेब को थोड़ा संभाल कर रखें, खर्च बढ़ने की संभावना भी है।

कन्या राशि
अपेक्षाकृत परिणाम न मिलने से इस सप्ताह आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, हो सकता लोग आपकी उम्मीदों पर खरा न उतर रहे हों। बेहतर होगा दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें और अपने कार्यों को स्वयं पूरी सिद्दत के साथ, कड़ी मेहनत कर अंजाम दें।

अपने क्रोध को काबू में रखने की जरुरत इस सप्ताह आपको महसूस हो सकती है। व्यावसायिक रुप से भी इस समय को आपके लिये बहुत बेहतर नहीं कहा जा सकता। नई परियोजना को क्रियान्वित करने या निवेश करने के लिये यह उचित समय नहीं है, हो सके तो कुछ समय के लिये अपनी योजना को स्थगित रखें और उचित समय का इंतजार करें। इस समय आपको अपने व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान देने की जरुरत है। थोड़े से प्रयास से ही आप अपनी पारिवारिक दिक्कतों का समाधान कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल