1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्‍ताहिक राशिफल 21 से 27 जनवरी:इस सप्ताह एक राशि में एक साथ 3 ग्रह, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ

साप्‍ताहिक राशिफल 21 से 27 जनवरी:इस सप्ताह एक राशि में एक साथ 3 ग्रह, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2019 04:57 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 04:57 pm IST

साप्‍ताहिक राशिफल 21 से 27 जनवरी: इस सप्ताह की शुरुआत चंद्रग्रहण के साथ हो रही है। इसके साथ ही बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। इससे पहले ही मकर राशि में सूर्य और केतु पहले से उपस्थित है। जिसके कारण मकर राशि पर त्रिग्रही योग है। जानें इस सप्ताह कैसा बीतेगा आपका दिन।

Weekly Horoscope 2019- India TV Hindi
Weekly Horoscope 2019

साप्‍ताहिक राशिफल 21 से 27 जनवरी: इस सप्ताह की शुरुआत चंद्रग्रहण के साथ हो रही है। इसके साथ ही बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। इससे पहले ही मकर राशि में सूर्य और केतु पहले से उपस्थित है। जिसके कारण मकर राशि पर त्रिग्रही योग है। जानें इस सप्ताह कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि

इस सप्ताह कुछ नए दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जो अविवाहित जातक अपने लिये जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी होने की संभावना है। विवाहित जातकों का रोमांटिक जीवन भी बेहतर रहने के आसार हैं। आपका स्वभाव भी इस हफ्ते काफी अच्छा रहने की उम्मीद है।

विद्यार्थियों के लिये भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहने के आसार हैं। व्यवसायी जातक थोड़ा सचेत रहें विशेषकर साझेदारी के चक्कर में न ही पड़ें तो बेहतर रहेगा। आर्थिक तौर पर भी थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा बशर्ते कड़ी मेहनत करते हुए अपने काम पर फोकस करें। (चंद्र ग्रहण के साथ ही बुध ने किया राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव )

वृष राशि
इस सप्ताह आपको कोई उत्साहजनक समाचार मिल सकता है। यदि वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो आपको बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद की जा सकती है। वहीं यदि पिछले कुछ समय से कोई समस्या आपको परेशान कर रही है तो उसका समाझान होने के भी आसार हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है। (Chandra Grahan 2019 : पल-पल यूं बदला चांद, देखें दुनिया में चंद्रग्रहण का अनोखा नजारा )

व्यवसायी जातकों के लिये निवेश करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। अपनी किसी लंबित परियोजना को क्रियान्वित करने के लिये यह समय बिल्कुल उचित है। आपका रोमांटिक जीवन भी अच्छा रहने के आसार हैं। सप्ताहांत पर आपको परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल