1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. चंद्रग्रहण के साथ ही बुध ने किया राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

चंद्रग्रहण के साथ ही बुध ने किया राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2019 03:40 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 07:37 pm IST

पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार को रात 09 बजकर 06 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश कर गया है। बुध के इस गोचर से विभिन्न राशियों पर भी असर देखने को मिलेगा।

 mercury transit Capricorn- India TV Hindi
 mercury transit Capricorn

धर्म डेस्क: पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार को रात 09 बजकर 06 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश कर गया है। इसके साथ ही 07 फरवरी की सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक यहीं पर रहेंगे| भारतीय ज्योतिष के अनुसार बुध, मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं| ये बुद्धि और वाणी के देवता है। अत: इनका सीधा प्रभाव दिमागी रूप से मेहनत वाले कामों पर और वाणी की सहायता से किये जाने वाले कामों पर पड़ता है, जबकि शरीर में मुख्य रूप से गले और कन्धों पर बुध का प्रभाव रहता है। साथ ही बुध ज्योतिष विद्या, शिल्प, कंप्यूटर और वाणिज्य के कारक हैं।

बुध के इस गोचर से विभिन्न राशियों पर भी असर देखने को मिलेगा। अतः बुध के इस गोचर का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव होगा, बुध आपकी जन्मपत्रिका में किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही बुध की शुभाशुभ स्थिति में आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानें इसके बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि

बुध आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपका जीवनयापन बेहतर बना रहेगा। करियर में उचित मेहनत से आपको सफलता मिलेगी। व्यापारी लोगों को भी मेहनत के बल पर धन लाभ होगा। आपको दूसरे लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा। साथ ही आपके पिता की उन्नति होगी। लिहाजा आपके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। अतः बुध के प्रभाव से 7 फरवरी, 2019 तक अपनी और अपने पिता की स्थिति को बेहतर बनाये रखने के लिए माँ सरस्वती की उपासना करें। इससे आपकी और आपके पिता की खूब उन्नति होगी। (एस्टेरॉएड्स को लेकर वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, पढ़िए पूरी खबर )

वृष राशि
बुध आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। जीवन में भाग्य का साथ बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। आपके कामों की गति तेज होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। साथ ही आपके धन में वृद्धि होगी। अत: 7 फरवरी तक बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने लिए - लोहे की लाल रंग की गोलियां अपने पास रखें और हरे रंग की चीजों को उपयोग में लाने से बचें।  इससे आपको भाग्य का साथ मिलता रहेगा। (इस कारण से है शनिदेव को तेल प्रिय, जानें पौराणिक कथा)

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल