1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. चंद्रग्रहण के साथ ही बुध ने किया राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

चंद्रग्रहण के साथ ही बुध ने किया राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2019 03:40 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 07:37 pm IST

पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार को रात 09 बजकर 06 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश कर गया है। बुध के इस गोचर से विभिन्न राशियों पर भी असर देखने को मिलेगा।

 mercury transit Capricorn
 mercury transit Capricorn

मिथुन राशि
बुध आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिससे आप अपने काम बेहतर ढंग से पूरे कर पायेंगे। साथ ही आपकी माता का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। अत: 7 फरवरी, 2019 तक अपने स्वास्थ्य की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए और शुभ फल पाने के लिए - मिट्टी के बर्तन में पीसी हुई शक्कर डालकर, उस पर ढक्कन लगाकर घर से दूर कहीं विराने में दबा दें। इससे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और आप बेहतर ढ़ंग से अपने कामों को पूरा कर पायेंगे।

कर्क राशि
बुध आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से  आपको परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाने में दिक्कतें आयेंगी। खासकर की अपने जीवनसाथी के साथ। उनसे मदद पाने के लिए आपको बहुत कोशिशें करनी पड़ सकती हैं। आपके धन में बढ़ोतरी होने के आसार भी कम ही हैं। अतः 7 फरवरी, 2019 तक बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए पानी में भिगोये हुए हरे मूंग का मंदिर में दान करें। इससे आपके जीवन में सब कुछ अच्छा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल