1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. चंद्रग्रहण के साथ ही बुध ने किया राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

चंद्रग्रहण के साथ ही बुध ने किया राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2019 03:40 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 07:37 pm IST

पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार को रात 09 बजकर 06 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश कर गया है। बुध के इस गोचर से विभिन्न राशियों पर भी असर देखने को मिलेगा।

 mercury transit Capricorn
 mercury transit Capricorn

धनु राशि
बुध आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपके ऊपर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। 7 फरवरी 2019 तक आपको आर्थिक लाभ पाने के बहुत से अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने करियर में सफलता मिलेगी। आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। आपको बहुत-सी नई चीजों का ज्ञान प्राप्त होगा। आप अपनी वाणी के बल पर अपने कार्यों की गति को तेज करने में सफल होंगे। साथ ही शत्रुओं पर भी आपकोविजय मिलेगी। आपको उचित मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अत: 7 फरवरी 2019 तक बुध के शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिए अपने पास चांदी की कोई चीज़ रखें।  इससे आपको लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे।

मकर राशि
बुध आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको किसी न किसी चीज का भय बना रहेगा। आपको इस दौरान अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहिए। दूसरों से आर्थिक लाभ मिलने में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। ससुराल  पक्ष से भी लाभ मिलने में देरी हो सकती है। आपकी संतान को भी न्याय पाने के लिये थोड़ी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। आपको अपने प्रेम-संबंधों के मामले में थोड़ा धैर्य बनाकर रखना चाहिए। साथ ही बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए और शुभ फल प्राप्त करने के लिए मंदिर में हरे रंग की चीजें दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल