1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. चंद्रग्रहण के साथ ही बुध ने किया राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

चंद्रग्रहण के साथ ही बुध ने किया राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2019 03:40 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 07:37 pm IST

पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार को रात 09 बजकर 06 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश कर गया है। बुध के इस गोचर से विभिन्न राशियों पर भी असर देखने को मिलेगा।

 mercury transit Capricorn
 mercury transit Capricorn

कुंभ राशि
बुध आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको भरपूर धन लाभ होगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इसके अलावा बहन, बुआ और मौसी के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। साथ ही आपको शैय्या सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाने में भी सफल रहेंगे। अत: 7 फरवरी 2019 तक बुध के इन शुभ फलों को प्राप्त करने के लिए मन्दिर में मिट्टी का घड़ा दान करें। इससे आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी।

मीन राशि
बुध आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपकी संतान शिक्षा के क्षेत्र में आगे रहेगी। आप मेहनत के बल पर धन अर्जित कर पायेंगे। इस दौरान आपकी कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है। इसके अलावा आप 7 फरवरी तक थोड़े शर्मीले स्वभाव के रहेंगे, लेकिन आप हर कार्य में योग्य भी होंगे। अतः 7 फरवरी, 2019 तक अपनी इच्छा पूरी करने के लिये और बुध के शुभ फल प्राप्त करने के लिए मन्दिर में हरे मूंग का दान करें। इससे आपको शुभ फल प्राप्त करने में आसानी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल