1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. चंद्रग्रहण के साथ ही बुध ने किया राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

चंद्रग्रहण के साथ ही बुध ने किया राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2019 03:40 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 07:37 pm IST

पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार को रात 09 बजकर 06 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश कर गया है। बुध के इस गोचर से विभिन्न राशियों पर भी असर देखने को मिलेगा।

 mercury transit Capricorn
 mercury transit Capricorn

सिंह राशि
बुध आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपने मित्रों का सहयोग पाने के लिए कोशिशें करनी पड़ेगी। साथ ही 7 फरवरी 2019
तक आपको अपने शत्रुओं से बचकर रहना चाहिए। इस बीच आपको लालच करने से बचना चाहिए। किसी चीज के प्रति ज्यादा लालच से आप खुद का ही नुकसान करवा सकते हैं। इसके अलावा 7 फरवरी, 2019 तक आपको अपनी माता का विशेष ख्याल रखना चाहिए। साथ ही बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए  कोई भी शुभ कार्य करने से पहले किसी छोटी कन्या का आशीर्वाद जरूर लें। इससे आपको अशुभ फलों से छुटकारा मिलेगा और शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि
बुध आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपकी वाणी से निकले हुए शब्द प्रभावशाली होंगे। इस दौरान आपके धन में वृद्धि ही वृद्धि होगी। साथ ही परिवार की भी उन्नति होगी। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। राजकीय कार्यों से भी आपको लाभ होगा। पैतृक संपत्ति और विद्या के क्षेत्र में भी आपकी चांदी ही चांदी होगी। इसके अलावा लवमेट के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। अत: 7 फरवरी 2019 तक बुध के इन शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल