1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 25 दिसंबर 2021: तुला राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल 25 दिसंबर 2021: तुला राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 24, 2021 07:11 pm IST,  Updated : Dec 24, 2021 07:11 pm IST

आज रात 8 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन।

राशिफल 25 दिसंबर 2021- India TV Hindi
राशिफल 25 दिसंबर 2021 Image Source : INDIA TV

आज पौष कृष्ण पक्ष की षष्टी तिथि और शनिवार का दिन है । षष्टी तिथि आज रात 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 24 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर कल सुबह 5 बजकर 5 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज रात 8 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन।

मेष राशि

आज परिवार वालों की सलाह आपके लिये फायदेमंद होगी। आज आपका कोई खास दोस्त आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेगें । किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। रोजगार के लिये आपको उचित अवसर मिलेंगे। आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष राशि

आज माता-पिता की मदद मिलने से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए । आज उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए । अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी तारीफ होगी। आज आपको नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए । आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

मिथुन राशि

आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मन में जरूरतमंद लोगों की मदद करने का भाव आयेगा । आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी । आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी । माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे । समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा । छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है । लवमेट्स के रिश्तों में चल रही समस्याएं आज समाप्त होंगी । 

कर्क राशि

आज ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा । किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी । आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा । समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी । व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा । किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक बनेगी । जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ आयेंगी । 

सिंह राशि

राशिफल 25 दिसंबर 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 दिसंबर 2021

आज संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए है । सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए । मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अधिकारी वर्ग से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए । बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श करेंगे । दाम्पत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा । 

कन्या राशि

आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे । इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी । जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा । इस राशि के छात्रों का पढाई में मन लगेगा । आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे । किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा । आज घर में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना बनी हुयी है । 

तुला राशि

राशिफल 25 दिसंबर 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 दिसंबर 2021

 आज अचानक आपकी मुलाकात किसी मित्र से होगी । आज आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे । किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप सफल रहेंगे । इस राशि के बच्चे आज घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे । आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा । जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच करने का प्लान बनायेंगे । लवमेट्स से आज आपके मन-पसंद का उपहार मिलेगा । 

वृश्चिक राशि

आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है । बच्चों के बेहतर करियर के लिए आज आप किसी से सलाह लेंगे । इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा, जिससे घर में खुशहाली का महौल बनेगा । आज रुका हुआ कोई घरेलू कार्य भाई की मदद से पूरा हो जायेगा । आज आपको धनलाभ के अवसर प्राप्त होगे । 

धनु राशि

राशिफल 25 दिसंबर 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 दिसंबर 2021

आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे । परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे । कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपका कार्य समय से पूरे हो जायेगें । आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी सम्भावना है । घर पर अचानक कोई जानने वाला आयेगा, जिसकी आवभगत करने में आप व्यस्त रहेंगे । साथ ही उनके साथ किसी खास विषय पर बातचीत भी करेंगे । इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा । 

मकर राशि

आज आप किसी नए काम की प्लानिंग करेंगे । आज परिवार वालों के साथ आप खुशनुमा पल बितायेंगे । इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी । आपके व्यवहार से कुछ लोग बेहद प्रभावित होंगे । किसी खास मामले में आपको अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी । आर्थिक पक्ष में पहले की अपेक्षा मजबूती आयेगी । आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा । आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों से छुटकारा मिलेगा । लवमेट्स के रिश्ते में चल रहा मन मुटाव आज समाप्त हो जायेगा । 

कुंभ राशि

राशिफल 25 दिसंबर 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 दिसंबर 2021

आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे । कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ ताल-मेल बनाकर रखने की जरुरत है । आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए । परिवार में चल रही समस्या का आज समाधान मिलेगा । जीवनसाथी के साथ भगवान के दर्शन करने जायेंगे । आज आपको कोई नया काम सिखने को मिलेगा । भविष्य में

आपको इससे फायदा होगा । कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी काम देर से होने की सम्भावना हैं । 

मीन राशि

आज रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा । जिससे आप अपनी जरुरत की वस्तुएं खरीदेंगे । व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा । आज सामाजिक कार्यों में आप आगे रहेंगे । काम काज में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी । इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी । सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा । आज आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल