Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Navratri 2018: व्रत के दौरान खाते हैं सेंधा नमक तो घर पर बनाएं साबूदाना टिक्की, यह है रेसिपी

Navratri 2018: व्रत के दौरान खाते हैं सेंधा नमक तो घर पर बनाएं साबूदाना टिक्की, यह है रेसिपी

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Oct 10, 2018 08:11 am IST, Updated : Oct 10, 2018 08:11 am IST

आज  से चैत्र नवरात्रि शुरु हो गया है। 10 अक्टूबर यानि आज नवरात्रि का पहला दिन है। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और नवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। 

साबूदाना- India TV Hindi
साबूदाना

नई दिल्ली: आज  से चैत्र नवरात्रि शुरु हो गया है। 10 अक्टूबर यानि आज नवरात्रि का पहला दिन है। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और नवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। मां दुर्गा की उपासना के दौरान कई लोग व्रत करते हैं तो कई लोग पूरे दिन उपवास के बाद शाम के वक्त खाते हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ करते हैं तो घर पर ही आसानी से आलू का हलवा बना सकते हैं। इस दौरान बहुत से लोग व्रत रखते हैं इनमें से कुछ तो सिर्फ फलाहार करते हैं लेकिन जो लोग व्रत के दौरान फल के अलावा सेंधा नमक खाते हैं उनके लिए हम साबूदाना टिक्की रेसिपी लेकर आए हैं ।

सामग्री :

साबूदाना - 500ग्राम

आलू - 2
तेल -1 1/2 कप
हरी मिर्च - 3 (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया  1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
सेंधा नमक -  स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
मूंगफली -  1/2 कप 

बनाने की विधि 
साबूदाना को 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।

जब साबूदाना अच्छी तरह से भीग जाए और थोड़ा फूल जाए तो उसे छलनी से छान लें।

आलू उबालकर बर्तन में मैश करें।

अब इसमें मूंगफली, हरी मिर्च, धनिया, लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और भीगा हुआ साबूदाना मिलाएं। 

इस मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्कियां बना लें।

कड़ाही में तेल गर्म करें और 1-1 करके टिक्कियों को डीप फ्राई करें।

इन साबूदाना टिक्कियों को मूंगफली की चटनी और दही के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें। 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement