1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रेसिपी: घर बैठे बांग्लादेशी कच्ची दम बिरयानी का ले सकते हैं मजा

रेसिपी: घर बैठे बांग्लादेशी कच्ची दम बिरयानी का ले सकते हैं मजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2019 01:37 pm IST,  Updated : Feb 26, 2019 01:37 pm IST

बिरयानी शायद ही किसी को पसंद नहीं हो। पूरे भारत में या भारत के बाहर बिरयानी के अलग-अलग स्वाद मौजदू हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं घर बैठे कैसे आप बांग्लादेशी बिरयानी का मजा ले सकते हैं।

बांग्लादेश बिरयानी- India TV Hindi
बांग्लादेश बिरयानी

नई दिल्ली: बिरयानी शायद ही किसी को पसंद नहीं हो। पूरे भारत में या भारत के बाहर बिरयानी के अलग-अलग स्वाद मौजदू हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं घर बैठे कैसे आप बांग्लादेशी बिरयानी का मजा ले सकते हैं। नॉन वेज के शौकीन बिरयानी बड़े चाव से खाते हैं। भारत ही नहीं हमारे कई पड़ोसी देशों में भी बिरयानी के अलग-अलग स्वाद मौजूद हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए पेश कर रहे हैं बांग्लादेशी कच्ची दम बिरयानी की रेसिपी। इसमें मीट और चावल को अलग-अलग न पकाकर दोनों को एक साथ पकाया जाता है। इसे बनाने का तरीका और मसालों का मिश्रण इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी : 

सामग्री :

½ किलो चिकन 
3/4 किलो बिरयानी चावल 
2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट 
2 चम्मच पिसी हुई हरी मिर्च 
1 चम्मच हल्दी 
1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 चम्मच गरम मसाला
5 प्याज 
1 कप दही
साबुत गरम मसाला
3 हरी मिर्च
1 चम्मच अजवाइन
1 नीबू
1 कप दूध
2 चम्मच घी
केसर के धागे
पुदीना की पत्तियां
हरी धनिया
गेहूं का आटा
तेल
नमक

विधि :
एक बर्तन में साफ पानी से धोया हुआ चिकन लें। इसमें नीबू का रस, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक, भुना प्याज, पुदीना की पत्तियां, हरा धनिया, दही और तेल डालें। चिकन को इन सब चीजों के साथ अच्छे से मिलाएं और दो घंटों के लिए फ्रिज में रख दें।

अब एक दूसरे बर्तन में पानी उबलने के लिए रखें। इसमें गरम मसाला, हरी मिर्च, अजवाइन, नमक और तेल डालें। पानी जब उबलने लगे तब इसमें पहले से भिगोकर रखा गया चावल डालें। चावल जब आधा पक जाए, तब इसे छान कर अलग निकाल लें। 

अब बिरयानी पकाने के बर्तन में चावल की एक परत लगाएं और इसमें ऊपर से बारीक कटी हरी धनिया, भुना हुआ प्याज और बारीक कटा पुदीना डाल दें। चिकन को फ्रिज में से निकाल लें और चावल के ऊपर एक परत उसकी लगा दें। इसी तरह चावल और चिकन की दो से तीन परत लगा दें। एक कटोरी में दूध लें केसर के कुछ धागे डालकर घोल लें। जब दूध में केसर घुल जाए तब इसे चावल के ऊपर डाल दें। इसमें ऊपर से एक चम्मच घी भी डालें।

इस बर्तन में ढक्कन लगाएं और गूंदे हुए आटे से सील कर दें। इसे 30 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। 30 मिनट बाद आटे की सील को चाकू से खुरचकर निकाल दें और ढक्कन खोलकर देखें। आपकी कच्ची दम बिरयानी तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल