1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: घर पर ऐसे आसानी से बनाएं Mixed Fruit Jam

Recipe: घर पर ऐसे आसानी से बनाएं Mixed Fruit Jam

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 06, 2019 01:31 pm IST,  Updated : Mar 06, 2019 01:31 pm IST

Homemade Mixed Jam Recipe: आप सेहत का ध्यान रखते ही घर पर ही स्वादिष्ट मिक्स जैम बना सकते है। जिसमें भरपूर मात्रा में पानी होने के साथ-साथ पोषक तत्व भी होंगे। तो जानें इसे बनाने की विधि के बारें में।

Mixed Fruit jam- India TV Hindi
Mixed Fruit jam

Homemade Mixed Jam Recipe: जैम को ब्रेड या फिर पराठा के साथ लगाकर खाना हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में आप मार्केट से जैम ले आते है। मार्केट में मिलने वाले जैम में अधिक मात्रा में शुगर के साथ-साथ बिल्कुल भी पोषक तत्व नहीं होते है। ऐसे में आप सेहत का ध्यान रखते ही घर पर ही स्वादिष्ट मिक्स जैम बना सकते है। जिसमें भरपूर मात्रा में पानी होने के साथ-साथ पोषक तत्व भी होंगे। तो जानें इसे बनाने की विधि के बारें में।

 
होम मेड फ्रूट जैम की सामग्री

  • 5-6 सेब
  • 1 पपीता- 1
  • 1 किलो अंगूर
  • 3  केला
  • 1 अनानास
  • डेढ़ चम्मच नींबू रस
  • 6-7 चम्मच सिट्रिक एसिड
  • 1 किलो चीनी
  • स्वादानुसार नमक

 होम मेड फ्रूट जैम बनाने की विधि
सबसे पहले पपीते, सेब और अनानास का छिलका उतारकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब गैस पर एक बर्तन में सेब, पपीता, अंगूर और अनानास को उबाल लें फिर सारे फलों को बाहर निकालकर मिक्‍सर में इन सब फलों के साथ केला, अंगूर और नींबू का रस मिलाकर बारीक पीस लें। एक डीप फ्राई पैन को गैस पर रखकर उसमें सारे फलों के गूदे डालकर, उसमें चीनी और नमक मिलाकर हल्‍की आंच पर चलाते हुए पकाये। फिर उसमें सिट्रिक एसिड डालकर 2 मिनट तक धीमी आंच पर चलाती रहें। अब पैन से थोड़ी मात्रा में जैम निकालकर देखें कि वह गाढा हुआ या नहीं। अगर वह एक ही जगह पर टिक जाए और बहे नहीं तो समझ लीजिए कि आपका जैम तैयार है। इसे ठंडा करके आप एक एयर टाइट कंटेनर में करके फ्रीज में रख सकते है।

नोट: आप चाहे तो कम चीनी का इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप चाहते है कि ज्यादा मीठा न हो।

Jam Side Effects: अगर आपको भी है ब्रेड-जैम खाने का शौक, तो पढ़ लें ये खबर

Recipe: ऐसे बनाइएं लौकी के छिलके की स्वादिष्ट सब्जी

Recipe: घर पर बनाएं स्ट्रॉबेरी और पपीता का स्मूदी ड्रिंक, यह है रेसिपी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल