1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: फ्राई करेला की सब्जी

Recipe: फ्राई करेला की सब्जी

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Aug 29, 2017 11:27 am IST,  Updated : Aug 29, 2017 11:43 am IST

अगर आपको करेला खाना बिल्कुल भी नहीं पसंद है, तो एक बार जरुर करें इस तरह करेला बनाने की विधि आपको जरुर पसंद आएंगे।

karela fry- India TV Hindi
karela fry

रेसिपी डेस्क: अधिकतर लोग होतो है। जिन्हें करेला खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। इसका मुख्य कारण इसका कड़वापन है। आप इस कड़वेपन से भी निजात पा सकते है। साथ ही इसे टेस्टी बना सकते हैं।

अगर आपको करेला खाना बिल्कुल भी नहीं पसंद है, तो एक बार जरुर करें इस तरह करेला बनाने की विधि आपको जरुर पसंद आएंगे।

सामग्री

1, आधा किलो करेला

2. 2 लंबे आकार में कटे हुआ प्याज
3. आधा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
4. आधा चम्मच धनिया पाउडर
5. एक चौथाई चम्म्च गरम मसाला
6. स्वादानुसार नमक
7. आवश्कतानुसार तेल

ऐसे बनाएं फ्राई करेला
सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। तेल इतना लें कि करेला आसानी से फ्राई हो जाएं। जब ये  गर्म हो जाएं तो इसमें प्याज डालें थोड़ा सा फ्राई करने के साथ  अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और थोड़ा फ्राई करने के बाद करेला डाल दें। इसके बाद इसमें सभी मसाले डाल दें और अच्छी तरह से फ्राई कर लें। एक प्लेट से 5 मिनट के लिए ढक दें। जिससे कि करेला पक जाएं। 5 मिनट बाद प्लेट हटाकर इसे फ्राई करते रहे है। जब तक कि यह हल्के ब्राउन न हो जाएं। इसे अब एक बाउल में निकाल लें। आपके प्राई करेला बनकर तैयार है।

जरुरी बातें
ध्यान रखें कि प्याज पहले की ब्राउन करें नहीं तो करेला फ्राई होने तक वो जल जाएगा। इसलिए 1 मिनट बाद ही करेला डाल दें।
ऐसे भगाएं कड़वापन
करेला का कड़वापन भगाने के लिए इसे छीलकर छोटे-छोटे पीस में काट लें। इसके बाद एक बड़े बाउल में पानी लें और कम से कम एक चम्मच नमक डाल लें और इसमें करेला डालकर कम से कम 2 घंटे के लिए रख दें। इससे इसकी कड़वाहट बिल्कुल खत्म हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल