1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मीठे के हैं शौकीन तो इस तरह घर पर बनाएं 'रसगुल्ला', यह है रेसिपी

मीठे के हैं शौकीन तो इस तरह घर पर बनाएं 'रसगुल्ला', यह है रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 29, 2019 07:15 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 08:33 pm IST

आज सोशल मीडिया पर अचानक से #OdishaRasagola ट्रेंड करने लगा। इसके ट्रेंड करने के पीछे क्या कारण है ये तो आपको पता ही होगा जी हां ओडिशा ने बंगाल के रोसोगुल्ला को हराकर 'रसगुल्ला वॉर' जीत लिया है।

रसगुल्ला- India TV Hindi
रसगुल्ला

आज सोशल मीडिया पर अचानक #OdishaRasagola ट्रेंड करने लगा। इसके ट्रेंड करने के पीछे क्या कारण है ये तो आपको पता ही होगा जी हां ओडिशा ने बंगाल के रोसोगुल्ला को हराकर 'रसगुल्ला वॉर' जीत लिया है। कई सालों से दोनों राज्यों के बीच यह बहस जारी थी कि आखिर रसगुल्ले पर किसका विशेषाधिकार है। अब खबर यह आई की इतने साल तक चल रही है इस लड़ाई को ओडिशा ने जीत लिया है। जी हां रसगुल्ले पर जीआई टैग यानी भौगोलिक पहचान ओडिसा का है। तो चलिए इस खास मौके पर आपको बताते हैं कि कैसे आप घर पर हेल्दी सूजी रसगुल्ले बना सकते हैं।

आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं 'सूजी के रसगुल्ले'

साम्रगी

1 कप सूजी

देसी घी -2 बड़ा चम्मच

दूध -1 बड़ी कटोरी 

चीनी -3 बड़ी चम्मच 

ड्राई-फ्रूट्स आधा कप बारीक कटे 

सबसे पहले सूजी के रसगुल्ले बनाने के लिए हल्कीनआंच में एक पैन में दूध में  चीनी मिलाकर उबलने दें। इसके बाद इसे गर्म होने के बाद इसमें सूजी डालें और हल्के हाथों से चलाते रहें, जिससे कोई गांठ न पडे़। इस मिश्रण को तब तक चलाते रहें जब तक सूजी पूरी तरह से गाढ़ी न हो जाए।

इसके बाद इससे ठंडा होने दें और इसे हाथों से चपटा कर इसमें ड्राई फ्रूट्स  मिला लें।  इसके बाद पानी और चीनी मिलाकर चाश्नी  बनाएं और रसगुल्लों को उसमें डालकर पका लें। अब ड्राई फ्रूट्स और केसर डालकर सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल