1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: नाग पंचमी पर इस बार अपनों को बनाकर खिलाएं आटा पिज्जा कचौरी, ये है बनाने का आसान तरीका

Recipe: नाग पंचमी पर इस बार अपनों को बनाकर खिलाएं आटा पिज्जा कचौरी, ये है बनाने का आसान तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 25, 2020 10:49 am IST,  Updated : Jul 25, 2020 03:53 pm IST

नाग पंचमी के दिन अगर आप कुछ खास बनाने का सोच रहे हैं तो आटा पिज्जा कचौरी आपके लिए बेस्ट है। जानें इसे बनाने का आसान तरीका।

Atta Pizza Kachori- India TV Hindi
Atta Pizza Kachori Image Source : FACEBOOK_FOOD AND FLAVORS

नाग पंचमी के दिन अगर आप कुछ खास बनाने का सोच रहे हैं तो आटा पिज्जा कचौरी आपके लिए बेस्ट है। ये खाने में लाजवाब होगी साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान है। ये आटे की बनी होगी इसलिए नुकसान भी नहीं करेगी साथ ही पेट भी भर देगी। जानिए आटा पिज्जा कचौरी की रेसिपी...

आटा पिज्जा कचौरी बनाने के लिए जरूरी चीजें

गेहूं का आटा
चावल का आटा
जीरा
कुटी मिर्च
शिमला मिर्च
मक्के के दाने उबले हुए
पालक
अदरक-लहसुन का पेस्ट
दूध 
मैदा
नमक
रिफाइंड

बनाने की विधि- सबसे पहले एक कप गेहूं का आटा एक बर्तन में लें। अब इसमें आधा कप चावल का आटा मिला दें। इसमें अब आधा चम्मच कुटी मिर्च, आधा चम्मच जीरा, दो चम्मच तेल और स्वादानुसार तेल डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका एक डोब बनाएं। ये डोब न तो ज्यादा मुलायम हो और न ही ज्यादा सख्त।

स्टफिंग बनाने के लिए सबसे पहले पहले कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालें। तेल के गर्म होते ही बारीक कटा प्याज डालकर थोड़ा भूनें। इसमें महीन कटी शिमला मिर्च, मक्के के दाने उबले हुए, आधा कप कटा हुआ पालक और अदरक लहसुन का एक चम्मच पेस्ट भी इसमें डाल दें और अच्छे से मिलाएं। गैस की आंच को धीमी ही रखें। इसमें डेढ़ चम्मच मैदा, आधा चम्मच पिसी लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं। एक मिनट बाद इसमें तीन चौथाई कप दूध डाल दें और मिलाने के बाद इसे पकने दें। थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि दूध सारा सूख गया है और आपका मिश्रण गाढ़ा हो गया। अब गैस बंद कर इस मिश्रण को प्लेट में निकाले और ठंडा होने रख दें। 

अब आटे का जो डोब बनाया था उसकी एक लोई ले और बेलें। बेलने के बाद एक गिलास लें और उससे बेले हुई लोई पर गोलाकार निशान बनाएं। सारी लोई को इसी तरह से बेलकर गिलास से काट लें। अब एक गोल लोई जो आपने गिलास से काटी है उसे लें और उसके ऊपर स्टफिंग रखें। इसे ऊपर से बंद करने के लिए एक और लोई लें। अब इस जिस लोई पर आपने स्टफिंग रखी है उसके चारों ओर थोड़ा पानी लगाएं और अब दूसरी लोई को उसके ऊपर रखें और हाथ से बंद कर दें। इस पर डिजाइन देने के लिए फोग लें और लोई के किनारे पर हल्के हाथ से फोग को दबाएं। ऐसा करने से फोग के निशान लोई पर आ जाएंगे। इसी तरह से सभी की स्टफिंग करें। अब इसे डीप फ्राई करें। डीप फ्राई करके प्लेट में निकाल लें। आपकी आटा पिज्जा कचौरी खाने के लिए एकदम तैयार है।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

Recipe: इस आसान तरीके से घर पर बनाएं ओट्स-सब्जी कटलेट, स्वाद के साथ-साथ पौष्टिक भी

Recipe: प्लेन इडली नहीं अब घर पर बनाइए ये स्टफ्ड इडली बॉम्ब, टेस्ट होगा ऐसा बनाएंगे बार-बार

Recipe: बिना तंदूर के घर पर ढाबा स्टाइल बनाएं तंदूरी आलू पराठा, एक बूंद भी नहीं इस्तेमाल होगा तेल और घी

Recipe: गोलगप्पे का पानी बनाने में कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती, जानिए पानीपुरी का पानी बनाने का परफेक्ट तरीका

Recipe: रोजाना खा-खाकर बोर हो गए हैं वही दाल तो आज बनाइए ढाबा स्टाइल दाल तड़का, ये है बनाने का आसान तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल