1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: इस रक्षा बंधन भाइयों को अपने हाथ से बनाकर खिलाइए गुलाब जामुन, बेहद आसान है रेसिपी

Recipe: इस रक्षा बंधन भाइयों को अपने हाथ से बनाकर खिलाइए गुलाब जामुन, बेहद आसान है रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2020 02:13 pm IST,  Updated : Aug 01, 2020 04:00 pm IST

रक्षा बंधन के त्योहार में इस बार लोग बाहर से ज्यादा घर पर ही मीठा बनाकर अपनों का मुंह मीठा कराना चाहते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं तो गुलाब जामुन की रेसिपी सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है।

Gulab Jamun- India TV Hindi
Gulab Jamun-गुलाब जामुन Image Source : INSTAGRAM/FITNESSANDHEALTHYTIPS3195

रक्षा बंधन के त्योहार में इस बार लोग बाहर से ज्यादा घर पर ही मीठा बनाकर अपनों का मुंह मीठा कराना चाहते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं तो गुलाब जामुन की रेसिपी सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है। इसे बनाने के लिए आपको बस कुछ चीजों की जरूरत होगी। बनाने के बाद स्वादा ऐसा होगा कि आप हलवाई को भी टक्कर दे सकते हैं। 

गुलाब जामुन बनाने के लिए जरूरी चीजें

खोया- आधा किलो
मैदा - 200 ग्राम
फुल क्रीम दूध का छेना
चीनी
रिफाइंड

Recipe: रक्षा बंधन पर इस बार भाइयों को अपने हाथ से बनाकर खिलाइए नारियल का लड्डू, ये है इंस्टेंट रेसिपी

बनाने की विधि- सबसे पहले खोया लीजिए। हमने यहां पर आधा किलो खोया लिया है। अब आधा किलो फुल क्रीम दूध का छेना लीजिए। अब इस छीने को अच्छे से निचोड़ लें और उसे उसी खोए में मिला दें। अब इसमें में 200 ग्राम मैदा डाल दें। अब इन तीनों चीजों को एक साथ अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को तब तक मिलाएं जब तक वो इतना चिकना न हो जाए कि अपने आप घी छोड़ने लगे। 

दूसरी तरफ आप चाशनी बनाइए। आधा किलो खोया लिया तो आपको आधा किलो ही चीनी की चाशनी एक तार की बनानी होगी। चाशनी को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें और उसे गैस पर धीमी आंच में रख दें। अब इसमें आधा किलो चीनी और इतना ही पानी डालें। पकने दें जब तक वो एक तार की न हो जाए। एक तार की चाशनी बनने के बाद गैस को बंद कर दें। 

अब खोया अच्छे से मैश हुआ है कि नहीं ये पता लगाने के लिए कढ़ाई में इस मिश्रण की गोली तेल में डालें। इसके बाद गोल्डन फ्राई करने के बाद इसी चाशनी में डाल दें। अगर चाशनी में गोली खराब यानी कि फट नहीं जाती तो इसका मतलब मिश्रण एक दम ठीक बना है। गोली अगर फट जाए तो मिश्रण में थोड़ा मैदा और डालकर अच्छे से मसलें। फिर दोबारा गोली बनाकर चेक करें। इसी तरह से सारे मिश्रण की लोई बनाकर उन्हें डीप फ्राई करना है। फ्राई करने के बाद लोइयों को थोड़ा ठंडा होने रख दें। जब लोई ठंडी हो जाएं तो उन्हें चाशनी में डाल दें। करीब एक से दो घंटे बाद ये लोइयां चाशनी में अच्छी तरह से डूब जाएंगी। इसके बाद आप इसे सर्व कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल