1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Shivratri Vrat 2021 Recipe: व्रत में खाना है कुछ हैवी तो बनाएं साबूदाना खिचड़ी, बनाने में भी नहीं लगेगा ज्यादा वक्त

Shivratri Vrat 2021 Recipe: व्रत में खाना है कुछ हैवी तो बनाएं साबूदाना खिचड़ी, बनाने में भी नहीं लगेगा ज्यादा वक्त

 Written By: Shipra Saxena
 Published : Mar 10, 2021 11:24 pm IST,  Updated : Mar 11, 2021 10:30 am IST

शिवरात्रि व्रत के दिन लोग घरों में फलाहारी खानेपीने की चीजें बनाते हैं। अगर इस शिवरात्रि आप भी व्रत रख रहे हैं और किसी आसान सी रेसिपी की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको साबूदाने की खिचड़ी बनाने की रेसिपी बताते हैं।

Sabudana Khichadi- India TV Hindi
Sabudana Khichadi Image Source : INDIA TV

शिवरात्रि व्रत के दिन लोग घरों में फलाहारी खानेपीने की चीजें बनाते हैं। अगर इस शिवरात्रि आप भी व्रत रख रहे हैं और किसी आसान सी रेसिपी की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको साबूदाने की खिचड़ी बनाने की रेसिपी बताते हैं। साबूदाना की खिचड़ी बनाने में जितनी आसान है स्वाद में उतनी ही लाजवाब है। खास बात है कि इसे खाने के बाद आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। जानिए साबूदाना की खिचड़ी बनाने की आसान सी रेसिपी...

साबूदाना की खिचड़ी बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • साबूदाना भीगा हुआ
  • आलू उबला हुआ
  • हरी मिर्च महीन कटी हुई
  • मूंगफली के दाने
  • धनिया की पत्ती
  • जीरा
  • पिसी लाल मिर्च
  • सेंधा नमक
  • रिफाइंड

बनाने की विधि- साबूधाना की खिचड़ी बनाने के लिए जरूरी है कि साबूदाना कम से कम 4 से 5 घंटे पानी में भीगा हुआ हो। इसके लिए या तो आप साबूदाना को पानी से अच्छे से धोकर एकदम थोड़े पानी के साथ भिगो दें। इस बात का ध्यान रखें कि पानी इतना हो कि बर्तन के तले पर रहे। अगर आप शाम को साबूदाना की खिचड़ी बनाने का सोच रहे हैं तो उसे सुबह भिगोएं। साबूदाना की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को छोटे छोटे पीसेज में काट लें। अब कड़ाही को धीमी आंच पर चढ़ाएं और उसमें मूंगफली के दानों को डाल दें। 

मूंगफली के दानों को आपको बिना तेल के ही हल्का भूनना है। जब मूंगफली के दाने हल्के भुनने लगे तो उन्हें प्लेट में निकाल लें। इसके बाद इन दानों को बेलन से या फिर इमामदत्ते में हल्का सा कूट लें। इसके बाद कढ़ाही की आंच धीमी रखें और उसमें करीब दो चम्मच रिफाइंड डालें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें आधा चम्मच जीरा डालें। इसके बाद उबले हुए कटे आलुओं को डालें। अब इसमें हरी कटी हुई मिर्च, चुटकी भर पिसी लाल मिर्च और सेंधा नमक डालें। अब इसे अच्छे से कंछुली से चलाएं। 

जब आलू हल्के से ब्राउन हो जाए तो उसमें जो मूंगफली के दाने आपने दरबरे किए थे वो डालें और उसके तुरंत बाद धनिया की पत्ती डालकर चलाएं। अब साबूदाना को इसमें डाल दें। याद रहे कि गैस की आंच धीमी ही रखें वरना साबूदाना नीचे से लग जाएगा। साबूदाना को डालने के बाद थोड़ी थोड़ी देर में कंछुली से पलटते रहें ताकि वो नीचे से ना लगे और अच्छे से भुन जाए। करीब दो मिनट बाद गैस बंद कर दें और साबूदाना को प्लेट में निकाल लें। आपकी साबूदाना की स्वादिष्ट खिचड़ी खाने के लिए एकदम तैयार है। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल