1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. एम्स ट्रेंड डॉक्टर ने बताया सबसे हेल्दी नाश्ता, रात में बनाकर सुबह खाएं, नोट कर लें रेसिपी

एम्स ट्रेंड डॉक्टर ने बताया सबसे हेल्दी नाश्ता, रात में बनाकर सुबह खाएं, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 26, 2026 11:16 am IST,  Updated : Jun 26, 2026 11:16 am IST

नाश्ते में झटपट बनाने वाली रेसिपी तैयार करनी है तो आप चिया सीड्स, दही और दूध के साथ कुछ बेरीज मिलाकर हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाकर खा सकते हैं। एम्स ट्रेंड डॉक्टर ने बताई सबसे हेल्दी नाश्ता की रेसिपी।

हेल्दी नाश्ता रेसिपी- India TV Hindi
हेल्दी नाश्ता रेसिपी Image Source : INDIA TV

भारत में लोग नाश्ते में पराठे, पोहा, उपमा और दूसरी तली भुनी चीजें खाते हैं। जिससे पेट तो भर जाता है लेकिन शरीर को कोई फायदा नहीं मिलता। इस तरह का नाश्ता फायदा तो छोड़िए और उल्टा नुकसान पहुंचाता है। अगर आपको हेल्दी और फायदा पहुंचाने वाला नाश्ता खाना है तो इसके लिए एम्स ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी ने इंस्टाग्राम पर हेल्दी नाश्ता की रेसिपी शेयर की है। इस नाश्ते को आप रात में तैयार करके फ्रिज में स्टोर कर दें और सुबह खा लें। गर्मियों में ये ठंडा-ठंडा नाश्ते पेट को ठंडक देगा और शरीर को भरपूर एनर्जी देगा। सबसे खास बात कि इसे बनाना बेहद आसान है। इसमें किसी तरह का ऑयल या चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता। तो चलिए फटाफट नोट कर लीजिए रेसिपी।

हेल्दी नाश्ता रेसिपी

पहला स्टेप- इस नाश्ते को बनाने के लिए आपको 4 खजूर लेने हैं। खजूर को बीज निकालकर धोकर थोड़े पानी में भिगो दें। अब खजूर को मैश कर लें। इसमें 1 चम्मच पीनट बटर डालें। 2-3 चम्मच ग्रीक योगर्ट या गाढ़ा दही डाल दें।

दूसरा स्टेप- इसमें 2 चम्मच चिया सीड्स और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिला दें। इसमें 1/3 कप कोई भी दूध डालें। सारी चीजों को मिलाकर एयर टाइट डब्बे में बंद करके फ्रिज में स्टोर कर लें। 

तीसरा स्टेप- सुबह इस नाश्ते को खाने से पहले इस पर ब्लू बेरीज डालें और इसे खा लें। अगर ब्लू बेरीज नहीं हैं तो आप कोई भी सीजनल फल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये नाश्ता आपके शरीर को भरपूर एनर्जी देगा और इसे खाने के काफी देर बाद तक आपको भूख नहीं लगेगी। चिया सीड्स से फाइबर मिलेगा। दही-दूध से प्रोटीन और कैल्शियम मिलेगा। दालचानी पाउडर शरीर में सूजन कम करने में मदद करता है। ब्लू बेरीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो आपको तनाव और एजिंग से बचाने में मदद करती हैं। खजूर शरीर को तुरंत एनर्जी देने और आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। पीनट बटर से शरीर को प्रोटीन मिलता है। ये नाश्ता भले ही आपको देखने में कम लगे, लेकिन इसे खाने के बाद पेट फुल रहेगा। वजन घटाने वालों के लिए ये नाश्ता एक बेहतरीन विकल्प है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल