1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कश्मीरी दम आलू की रेसिपी, इस नए तरीके से बनाएंगे तो मिलेगा गजब का स्वाद

कश्मीरी दम आलू की रेसिपी, इस नए तरीके से बनाएंगे तो मिलेगा गजब का स्वाद

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 25, 2026 01:03 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 01:03 pm IST

गर्मी में तोरई लौकी या हरी सब्जी के अलावा कुछ टेस्टी और आसान सब्जी बनाना चाहते हैं तो कश्मीरी दम आलू की रेसिपी नोट कर लें। ये सब्जी खाने को बढ़िया स्वाद देगी। मेहमानों को बनाकर खिलाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

कश्मीरी दम आलू रेसिपी- India TV Hindi
कश्मीरी दम आलू रेसिपी Image Source : INDIA TV

आलू की साधारण सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो एक बार कश्मीरी दम आलू बनाकर खाएं। ज्यादातर घरों में दम आलू बनके हैं, लेकिन कश्मीरी दम आलू बहुत कम लोग बनाते हैं। अगर बनाते भी हैं तो वो क्रीमी और लजीज सा स्वाद नहीं आ पाता जो रेस्टोरेंट में मिलता है। अगर आपके कश्मीरी दम आलू का स्वाद भी फीका सा रहता है तो चलिए हम आपको सेफ संजीव कपूर के बताए एक खास मसाले की मदद से बनाए जाने वाले टेस्टी कश्मीरी दम आलू की रेसिपी बताते हैं। फटाफट नोट कर लें। 

कश्मीरी दम आलू रेसिपी

पहला स्टेप- इसके लिए आपको 8 छोटे-छोटे आलू को 2-3 तेज सीटी पर उबाल लें, याद रखें आलू 90% तक पके हों या फिर पूरे तरह उबले हों लेकिन फूटें नहीं होने चाहिए। अब आलू छीलने के बाद एक फॉर्क या टूथपिक की मदद से इनमें छोटे छोटे छेद कर दीजिए। बड़े पैन में दो बड़े चम्मच तेल डालकर तेज गैस पर उलट पलट कर शैलो फ्राइ करें, याद रखें, डीप फ्राई करने की जरूरत नहीं।

दूसरा स्टेप- मसाले के लिए दो मीडियम साइज प्याज, दो टमाटर, 8-10 लहसुन की कली, करीब 10-12 काजू और साथ में 2 छोटी इलायची, 2 तेज पत्ता, 5-6 लौंग, 5-6 काली मिर्च, एक टुकड़ा दालचीनी और 1 चक्र फूल लेकर आलू के बचे हुए तेल में हल्का भून लें इसके बाद ठंडा होने पर इसे मिक्सी में अच्छी तरह पीसकर पेस्ट बनाएं।

तीसरा स्टेप- अब एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डालें और पिसे हुए मसाले को किसी बड़ी छन्नी की मदद से छानकर इस तेल में डालें। इससे जो खड़े मसाले पूरी तरह नहीं पिसे या उनके रेश रह जाते हैं वो मसाले में नहीं जाते और एक स्मूद, क्रीमी ग्रेवी तैयार होगी।

इस मसाले से आएगा अलग स्वाद

सेफ संजीव कपूर ने एक पॉडकास्ट में बताया कि कश्मीरी खाने में कई बार सौंफ पाउडर भी मिलाया जाता है। जिससे स्वाद भी अच्छा आता है और गर्मियों में ये शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है। इसलिए मसाले में उबाल आने पर एक बड़ा चम्मच ताजा पिसा सौंफ पाउडर डालें,  साथ ही स्वादानुसार नमक, हर्री मिर्च, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाए। फ्लेवर के लिए 1 छोटी चम्मच गरम मसाला या सब्जी मसाला डाल सकते हैं। याद रखें, क्रीमी ग्रेवी के लिए इसमें हल्दी मिक्स ना करें। सब्जी में मसालों का स्वाद बैलेंस करने के लिए 2 चुटकी चीनी मिक्स करें। एक उबाल आने पर आलू मिक्स करें और ऊपर से कसूरी मैंथी मसलकर डालें और हरा धनिया डालकर सर्व करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल