1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. भीगे चने का पानी पीने के फायदे हैं कई, पैरों में अकड़न और कब्ज जैसी समस्याओं में है मददगार

भीगे चने का पानी पीने के फायदे हैं कई, पैरों में अकड़न और कब्ज जैसी समस्याओं में है मददगार

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Nov 27, 2022 02:01 pm IST,  Updated : Nov 27, 2022 02:02 pm IST

भीगे चने का पानी पीने के फायदे: चने भिगोकर रखने के बाद, लोग कई बार इसका पानी फेंक देते हैं। जबकि, ये सेहत के लिए लिहाज से फायदेमंद हो सकता है।

chane_ka_pani_pine_ke_fayde- India TV Hindi
chane_ka_pani_pine_ke_fayde Image Source : FREEPIK

चने का पानी (Chane ka pani pine ke fayde) सुन कर आपको भले ही बड़ा अजीब लग रहा हो, लेकिन शरीर के लिए ये काफी फायदेमंद चीज मानी जाती है। दरअसल, चने को भिगोकर रखने के बाद आपने देखा होगा कि इसके पानी का रंग बदल जाता है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि ये क्यों होता है। दरअसल, चने भिगो कर रखने के बाद इसके कई माइक्रोन्यूट्रीएंट्स पानी में बाहर आ जाते हैं जिनमें ज्यादातर वॉटर सॉल्युबल विटामिन जैसे विटामिन बी हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप इसे पानी को पिएं  तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं।

भीगे चने का पानी पीने के फायदे -Soaked gram water benefits in hindi

1. इम्यूनिटी बूस्टर है

चने का पानी ( Soaked gram water benefits in hindi) आपके लिए कई प्रकार से कारगर हो सकता। ये पहले तो ये आपके शरीर में इम्यूनिटी बिल्डअप करने में मदद करता है। दरअसल, इसके न्यूट्रीएंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं और इसे बीमारियों से लड़ने की शक्ति देते हैं। दरअसल, चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम और विटामिन ए, बी, सी, डी से भरपूर होता है। जब पानी में इसे भिगोकर रखते हैं या फिर इसे उबालते हैं तो विटामिन और खनिज पानी में आ जाते हैं, जिसे पीना इम्यूनिटी बूस्ट कर सकता है। 

चेहरे के दाग-धब्बों को कम कर सकता है केले का छिलका, जानें कैसे लगाएं और फायदे

2. डाइजेशन बढ़ता है

चने का पानी डाइजेशन बढ़ाने में भी काफी कारगर है। अगर आप इस पानी में काला नमक मिला कर पिएं तो ये आपकी आंतो साफ करते हुए मेटाबोलिज्म को ठीक करेगा जिससे आपका डाइजेशन बेहतर होगा।

3. कब्ज की समस्या होगी दूर

कब्ज की समस्या में चने का पानी पीना काफी कारगर हो सकता है। ये मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। ये सूखे मल में पानी जोड़ता है और इसे पेट से बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए, अगर आपको कब्ज है तो चना और चने का पानी दोनों ही आपके लिए फायदेमंद है।

अलसी कौन सी बीमारी में काम आती है? जानें 5 बीमारियां जिनमें अलसी का सेवन है कारगर

4. पैरों में अकड़न को कम करता है

चने का पानी मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद कर सकता है। ये आयरन और प्रोटीन दे सकता है जिससे मांसपेशियों को ताकत मिलती है और इससे पैरों में अकड़न कम होती है। जिल लोगों को लगातार पैरों में दर्द की समस्या रहती है उनके लिए चने का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल