1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सिर से पांव तक हर अंग में जान फूंक देंगे मोरिंगा के स्वादिष्ट लड्डू, खाने वाले पूछेंगे क्या है ये हेल्दी रेसिपी

सिर से पांव तक हर अंग में जान फूंक देंगे मोरिंगा के स्वादिष्ट लड्डू, खाने वाले पूछेंगे क्या है ये हेल्दी रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 13, 2025 08:28 am IST,  Updated : Aug 13, 2025 08:28 am IST

Moringa Laddu Recipe: शरीर को स्वस्थ रखना है तो खाने में रोज 1 मोरिंगा का लड्डू शामिल कर लें। मोरिंगा के लड्डू बनाना बहुत आसान है। दिल, दिमाग, हड्डी ही नहीं पूरे शरीर के लिए ये लड्डू फायदेमंद हैं। जानिए मोरिंग लड्डू की रेसिपी।

मोरिंगा लड्डू रेसिपी- India TV Hindi
मोरिंगा लड्डू रेसिपी Image Source : FREEPIK

मोरिंगा जिसे सहजन कहते हैं, एक असरदार औषधि है। मोरिंगा में विटामिन, मिनरल और पोषक तत्वों का भंडार है। रोजाना किसी भी फॉर्म में डाइट में मोरिंगा जरूर शामिल करें। मोरिंगा के सेवन से शरीर में आई सूजन कम होती है, वजन घटाने में मदद मिलती है, ब्लड शुगर कम होता है, हड्डियां मजबूत होती हैं और दिल की सेहत में सुधार आता है। अगर आप मोरिंगा खाना चाहते हैं तो इसके लड्डू बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मोरिंगा लड्डू खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं और इन्हें बनाना भी आसान है। आप इस रेसिपी से मोरिंग लड्डू तैयार कर सकते हैं।

मोरिंगा लड्डू रेसिपी

पहला स्टेप- मोरिंगा लड्डू बनाने के लिए 1 कप मोरिंगा पाउडर लें। आधा कप बेसन ले सकते हैं या बेसन की जगह आटे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आधा कप घी और 1 कप खजूर लें। अब अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश और अखरोट को बारीक काट लें। स्वाद बढ़ाने के लिए पिसी हुई इलायची का इस्तेमाल करें।

दूसरा स्टेप- लड्डू बनाने के लिए एक कड़ाही में देसी घी डालें और इसमें बेसन या आटा आपने जो भी लिया है उसे अच्छी तरह सुनहरा होने तक भून लें। अब बेसन या आटे में मोरिंगा पाउडर डाल दें और इसे 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर और भून लें। 

तीसरा स्टेप- अब इस पूरे मिश्रण को किसी प्टेल में निकाल लें और ठंडा होने दें। अब इसमें खजूर को हल्का पीसकर मिलाएं। आप इसमें थोड़ा गुड़ भी कूटकर पेस्ट जैसा बनाकर मिक्स कर सकते हैं। अब सारे ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर लड्डू का मिश्रण तैयार कर लें।

चौथा स्टेप- हाथों पर हल्का घी लगाकर मिश्रण से अपने हिसाब से मीडियम साइज के लड्डू बना लें। मोरिंगा लड्डू को आप 15 दिन तक आसानी से खा सकते हैं। ये लड्डू खाने में जितने स्वादिष्ट लगते हैं उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद हैं। बच्चों को भी ये लड्डू खिला सकते हैं। इससे शरीर को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल